11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'देश के लिए मैं जो करना चाहती हूं उसके लिए मुझे किसी...

‘देश के लिए मैं जो करना चाहती हूं उसके लिए मुझे किसी सीट की जरूरत नहीं’ बोलीं कंगना रनौत

Published on

अपने पॉलिटिकल स्टैंड को लेकर हमेशा बहुत ओपन रहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा है कि उनकी ‘राष्ट्रवादी’ इमेज, उनके शानदार एक्टिंग करियर पर भारी पड़ती जा रही है. कंगना के फैन्स से लेकर आम जनता तक को लगता रहा है कि कंगना आज नहीं तो कल पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमाती नजर आएंगी. अक्सर ये कयास लगाया जाता रहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं. लेकिन क्या कंगना खुद ऐसा कुछ प्लान कर रही हैं? एक इवेंट में कंगना ने इस सवाल का जवाब दिया.

‘मैंने फिल्म सेट से राजनीतिक पार्टियों से लड़ाई की है’
टीवी9 भारतवर्ष के एक इवेंट में कंगना ने राजनीति में कदम रखने की कयासों पर हंसते हुए कहा, ‘मैं चुनाव लडूंगी या नहीं ये मैं अनाउंस नहीं कर सकती.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसने (चुनाव न लड़ने ने) कभी मुझे एक जागरूक व्यक्ति होने से नहीं रोका. जितना कोई इस तथाकथित सीट से कर सकता है, मैंने उससे कहीं ज्यादा देश के लिए किया है.’

कंगना ने आगे कहा, ‘मैंने लिटरली फिल्म के सेट से राजनीतिक पार्टियों से लड़ाइयां लड़ी हैं. ये मुझे नहीं रोक सकता, देश के लिए मैं जो करना चाहती हूं उसके लिए मुझे किसी सीट की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर मैं राजनीति में आना चाहूंगी तो मुझे लगता है कि यही सही समय है.’

‘देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है’
इस इवेंट पर कंगना ने कहा कि उन्हें ‘राष्ट्रवादी’ होने पर गर्व है- लोग उन्हें उनके एक्टिंग करियर की वजह से उतना नहीं जानते जितना इस इमेज की वजह से. जब कंगना से पूछा गया कि साउथ फिल्मों में उनका काम कैसा चल रहा है, तो उन्होंने कहा कि वो हर जगह प्यार मिलने के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं.

आगे कंगना ने बताया, ‘इस देश के लोगों ने मुझे पंख दिए हैं, हर तरफ से प्यार मिला है. मैं उत्तर भारत से आती हूं, मैंने साउथ में काम किया है, मैंने दिल्ली की लड़कियों के, हरियाणा की लड़कियों के रोल किए हैं, मैंने सेंट्रल इंडिया से झांसी की रानी का रोल भी किया है. इस देश ने मुझे इतना दिया है, मैं इसे लौटाने की जिम्मेदारी महसूस करती हूं. मैं हमेशा से एक राष्ट्रवादी रही हूं और ये इमेज मेरे बहुत शानदार एक्टिंग करियर पर भारी पड़ती है. मुझे इस बात का पूरा एहसास है कि मुझे बहुत प्यार किया जाता है और सराहना की जाती है.’

कंगना के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. ‘इमरजेंसी’ में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 14 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...