9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क के आते ही कंगना ने दिखाया अपना अंदाज, फैन्स बोले-...

एलन मस्क के आते ही कंगना ने दिखाया अपना अंदाज, फैन्स बोले- अब तो मैडम का ट्विटर अकाउंट लौटा दो

Published on

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं और कंगना रनौत ने उन्हें बधाई दी है। याद दिला दें कि कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट पिछले साल ही सस्पेंड कर दिया गया था। अब ऐसा लग रहा है कि ट्विटर को नए बॉस मिलते ही कंगना को भी अपना अकाउंट वापस पाने की उम्मीद जग गई है और ये बातें सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं।

कंगना का ट्विटर अकाउंट लंबे समय से सस्पेंड
Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट लंबे समय से सस्पेंड है। ट्विटर पर बेबाकी से पर्सनल और सोशल मुद्दों पर अपनी राय रखने वालीं कंगना इसके बाद से इंस्टाग्राम पर आ गईं। वह अपनी बातें अब इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहने लगीं। अब कंगना के एलन मस्क को बधाई देने की बात पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

‘अब तो मैडम का ट्विटर अकाउंट लौटा दो’
एक यूजर ने लिखा है, ‘उम्मीद है कि आप कंगना रनौत ट्विटर अकाउंट स्टोर कर लेंगे। कुछ लोगों ने एलन से कंगना की सिफारिश करते हुए लिखा है- अब तो मैडम का ट्विटर अकाउंट लौटा दो। एक अन्य ने लिखा है- अब ट्विटर पर कंगना की ग्रैंड एंट्री का इंतजार है।

कंगना ने एलन मस्क के फैसले पर बजाई तालियां
कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ रिएक्शन को भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए आपका ट्विटर अकाउंट भी रीस्टोर होना चाहिए। एक ने लिखा है- उम्मीद है कि आपका ट्विटर अकाउंट जल्द बहाल हो जाएगा। दरअसल ट्विटर का मालिक बनते ही ऐक्शन में आ चुके एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया और कंगना ने इसी फैसले का तालियों से स्वागत करते हुए पोस्ट भी किया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...