11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorized36 साल की हुईं कंगना, बर्थडे पर मांगी माफी, बोलीं- किसी का...

36 साल की हुईं कंगना, बर्थडे पर मांगी माफी, बोलीं- किसी का दिल दुखाया तो…

Published on

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. जन्मदिन के मौके पर कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के जरिये एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली, गुरुओं और फैंस का शुक्रिया अदा किया है. इन सबके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी थैंक्यू कहा, जो उन्हें ट्रोल करते रहते हैं.

जन्मदिन पर कंगना के दिल की बात
कंगना रनौत बेहतरीन एक्टिंग के अलावा बेबाकपन के लिए भी जानी जाती हैं. बात वर्कफ्रंट की हो या सामाजिक मुद्दों की, एक्ट्रेस हमेशा खुलकर अपनी राय रखती हैं. कई बार इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है. पर कंगना पहले ही कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोर्ल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता. यही चीजें उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती हैं.

बर्थडे पर कंगना रनौत ने अपने हेटर्स के लिए एक मैसेज शेयर किया है. कंगना कहती हैं, ‘जन्मदिन के अवसर पर मैं अपने माता-पिता का आभार व्यक्त करना चाहती हूं. मेरे माता-पिता, मेरी कुलदेवी मां अंबिका जी, जिन्होंने मुझे जन्म दिया, मेरे सारे गुरू श्री सद्गुरु जी, स्वामी विवेकानन्द जी, मेरे सारे प्रशंसक, शुभचिंतक, जो मेरे साथ काम करते हैं, मेरे फैंस, सबका आभार व्यक्त करती हूं.’

आगे वो कहती हैं, ‘मेरे शत्रु जिन्होंने आज तक मुझे कभी आराम नहीं करने दिया. चाहें मुझे कितनी भी सफलता मिले, लेकिन फिर मुझे लड़ना सिखाया, संघर्ष करना सिखाया, उनकी भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी. दोस्तों मेरी विचारधारा बहुत सरल है. आचारण और सोच भी बहुत सरल है. मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं. इसके चलते मैंने देशहित मैंने कुछ कहा हो और उनको उसका दुख हुआ हो, तो मैं उसके लिए भी माफी चाहती हूं. श्रीकृष्ण की दया से मुझे बहुत अच्छा जीवन मिला है. मेरे मन में किसी के लिए कोई बैर नहीं है.’

इस मैसेज के साथ कंगना रनौत ने क्लीयर दिया कि लोग उनके बारे में चाहें कितना ही कुछ क्यों ना बोलें, लेकिन वो हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं. लोगों के निगेटिव कमेंट्स को इग्नोर करके उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचना बखूबी आता है.

कंगना ने अपने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. पर उन्हें एक्टिंग में नाम कमाना था. इसके बाद कंगना ने ‘गैंगस्टर’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया. 2006 में रिलीज हुई फिल्म से एक्ट्रेस ने साबित किया कि वो इंडस्ट्री में कुछ अलग करने वाली हैं. कंगना ने ‘क्वीन’, ‘फैशन’ , ‘लाइफ इन मैट्रो’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में देकर फैंस के दिलों में खास जगह बना ली.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...