11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedपूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन से आहत कपिल शर्मा, मुलाकात की...

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन से आहत कपिल शर्मा, मुलाकात की पुरानी तस्वीर संग लिखा- आपका योगदान कभी नहीं भूलेंगे

Published on

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उन्होंने 26 दिसंबर की रात 9:51 बजे आखिरी सांस ली। उन्हें शाम को ही बेहोशी की हालत में AIIMS में भर्ती करवाया गया था। मनमोहन सिंह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से सभी देशवासियों को तगड़ा झटका लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई नेताओं और हस्तियों ने मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक जताया। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है।

कपिल शर्मा ने Manmohan Singh के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने X अकाउंट पर शेयर की और लिखा, ‘भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, अखंडता और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं।’

कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, लिखा यह पोस्ट
कपिल ने आगे लिखा, ‘उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।’

साल 2019 में मनमोहन सिंह से मिले थे कपिल शर्मा, इन चीजों पर हुई बात
कपिल शर्मा साल 2019 में मनमोहन सिंह से मिले थे। वह उनके साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर से भी मिले थे। कपिल ने बाद में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं और बताया कि उन्होंने अपनी अमृतसर की जड़ों के बारे में बात की। यही नहीं, मनमोहन सिंह ने उनसे कॉलेज और खाने के बारे में भी बात की थी।

मनमोहन सिंह और कपिल शर्मा का कनेक्शन
मालूम हो कि मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब के गाह गांव में हुआ था, और कपिल शर्मा पंजाब के अमृतसर से हैं। यही कनेक्शन उन्हें साथ ले आया था। मनमोहन सिंह बतौर प्रधानमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार पीएम बने थे। जवाहरलाल नेहरू के बाद यह करने वाले पहले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड सेलेब्स भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्टर और राजनेता रवि किशन ने मनमोहन सिंह की फोटो शेयर कर लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति.

सनी देओल ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से मैं दुखी हूं. वे देश के एक विजनरी लीडर थे, जिन्होंने भारत के इकोनॉमिक लिब्रलाइजेशन को आकार देने में अहम भूमिका निभाई. उनकी ईमानदारी और राष्ट्र की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मेरी संवेदनाएं.

निमृत कौर ने लिखा- एक विद्वान राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार, उनकी अतुलनीय बुद्धिमत्ता और विनम्रता ने हमारे देश की धरोहर पर छाप छोड़ी है. डॉ. मनमोहन सिंह जी, आपकी आत्मा को शांति और गौरव प्राप्त हो. सतनाम वाहे गुरु.

रणदीप हुड्डा ने लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनकी गरिमामय नेतृत्व शैली और भारत के आर्थिक उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका ने देश को बदल दिया. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ॐ शांति.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...