18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedकरवाचौथ पर बेहोश हुई कपिल की 'पत्नी', नीचे गिरी पूजा की थाली,...

करवाचौथ पर बेहोश हुई कपिल की ‘पत्नी’, नीचे गिरी पूजा की थाली, फिर.

Published on

करवाचौथ पर कपिल शर्मा की बल्ले बल्ले है. कपिल शर्मा हैं ही इतने प्यारे कि उनके लिए एक नहीं बल्कि दो लेडीज ने व्रत रखा है. करवाचौथ पर कपिल की पत्नी ही नहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने भी फास्ट रखा. पूजा के वक्त कपिल दोनों के बीच बुरा फंसे. आलम ये हुआ कि कॉमेडियन की पत्नी बेहोश हो गई.

पत्नी या गर्लफ्रेंड, किसे चुनेंगे कपिल?
इससे पहले कि आप चौंके बताना जरूरी है हम यहां कपिल की रियल पत्नी की नहीं, बल्कि ऑनस्क्रीन वाइफ की बात हो रहे हैं. कपिल की करवाचौथ पर पत्नी गिन्नी चतरथ संग प्यारी फोटोज तो आपने देख ली होंगी. दोनों की इस खूबसूरत जोड़ी को किसी की नजर न लगें. उनकी रियल लाइफ में सब कुछ ठीक चल रहा है. मगर हमारे कप्पू शर्मा बेचारे फंस गए हैं. वे अपनी पत्नी बिंदू और गर्लफ्रेंड गजल के बीच करवाचौथ की आरती के दौरान स्ट्रगल करते दिखे. कॉमेडी शो द कपिल शर्मा का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कप्पू का हाल देख आपकी हंसी छूट जाएगी.

क्यों बेहोश हुईं सुमोना?
इसमें आप देख सकते हैं बिंदू (सुमोना चक्रवर्ती) और गजल (सृष्टि रोड़े) चांद निकलने के बाद कप्पू शर्मा की आरती कर रही हैं. दोनों के बीच कपिल खड़े हैं कभी पत्नी का चांद बनते तो कभी गर्लफ्रेंड का. कभी बिंदू के पास जाकर खड़े होते तो कभी गजल के पास. गुस्से में कप्पू बोलते भी हैं- मैं किधर किधर देखूं. इसी दौरान बिंदू कपिल को बुलाती हैं मगर कपिल गजल के पास चले जाते हैं… फिर अचानक ऐसा कुछ होता है कि सभी चौंक जाते हैं. बिंदू एकदम से बेहोश हो जाती है, उनकी करवाचौथ की पूजा की थाली नीचे गिर जाती है. पत्नी को यूं बेहोश देख कपिल के भी होश उड़ जाते हैं. आगे क्या ट्विस्ट कहानी में आएगा ये अपकमिंग वीकेंड में आपको मालूम पड़ेगा. बिंदू और गजल में कप्पू किसे चुनेगा, जानने के लिए थोड़ा सा इंतजार और.

कपिल शर्मा शो का ये प्रोमो काफी मजेदार है. करवाचौथ स्पेशल एपिसोड में ट्रैडिशनल लुक में कपिल हैंडसम डूड लगे. सुमोना लाल साड़ी में सजी धजी स्टनिंग दिखीं. वहीं पिंक सूट में सृष्टि रोड़े की जितनी तारीफ की जाए कम है. फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. आप ही सोचिए प्रोमो इतना धमाकेदार है तो शो कितना दमदार होगा, सही कहा ना?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...