14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमंदिर के दरवाजे पर लात मारने को लेकर विवादों में घिरे खेसारी...

मंदिर के दरवाजे पर लात मारने को लेकर विवादों में घिरे खेसारी लाल यादव, देनी पड़ी सफाई

Published on

एक बार फिर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फसंते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मंदिर के गेट पर जूता पहने लात मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शूटिंग का हिस्सा बताया जा रहा है। फिलहाल इस विवादित वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर हंगामा बरपना लाजिमी था। ऐसे में ट्विटर पर खेसारी लाल यादव को लेकर यूजर्स ने विरोध जताया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर उनकी शिकायत भी की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं एक्टर ने इस मामले पर सफाई भी दी है। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

ये मामला गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत में स्थित भगवान मोटेश्वर नाथ मंदिर का है। वायरल वीडियो को शूटिंग का हिस्सा बताया जा रहा है। इसमें वह मंदिर के गेट पर लात मारकर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। फिर वह मंदिर में दाखिल होते हैं और गुंडों की धुआंधार पिटाई करते हैं। मगर लोगों का ध्यान मंदिर के गेट पर लात मारने वाले दृश्यों पर अटक गया और उन्होंने इस पर विरोध जताना शुरू किया।

हिंदू भावनाएं आहात करने का आरोप
लोगों ने एक्टर के इस वीडियो पर आपत्ति जताई और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही। वहीं इस विरोध को देखते हुए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह नादान नहीं है। वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। उन्होंने तो आरोप लगाया कि इस वीडियो के दूसरे एंगल को वायरल किया जा रहा है। जबकि सच ये है कि इस सीन में मंदिर के दरवाजे को खोलने के लिए रस्सी से बांधा गया था जिसे दो अन्य लोग खींचकर खोलते हैं।

शिकायतकर्ता की मांग
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को देख गोरखपुर के पिपराइच के रहने वाले वेद प्रकाश पाठक ने हिंदू भावनाओं को आहात पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्‍यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शिकायत के बाद पिपराइच थानेदार को जांच की जिम्मदारी दे दी गयी है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...