17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedभारत के नक्शे पर चलना 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार को पड़ा भारी, वकील...

भारत के नक्शे पर चलना ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार को पड़ा भारी, वकील ने गृह मंत्रालय में कर दी शिकायत

Published on

‘खिलाड़ी भइया’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। आम और खास के साथ वह इस मूवी के गाने पर दो-चार ठुमके लगा रहे हैं। लेकिन उधर, एक गलती की वजह से वह मुश्किलों में भी फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ गृह मंत्रालाय तक में शिकायत कर दी गई है। उन पर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, आपको याद हो तो उनका कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अक्षय कुमार किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रचार करते दिखाई दे रहे थे। इसमें वह ग्लोब पर चलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन जहां उनका पैर पड़ा था, उसके ठीक नीचे भारत का मैप था। अब इसी की वजह से उनके खिलाफ शिकायत हो गई। एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी ने भावनाएं आहत होने के बाद जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को शिकायत की।

अक्षय कुमार के अलावा ये कलाकार आए थे नजर
अक्षय कुमार के जिस वीडियो पर विवाद गर्माया है, उसको एक्टर ने शेयर करते हुए लिखा था- एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! इस वीडियो में दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे थे। हालांकि उनके पैर सही जगह पड़े और वह इस पचड़े से बाल-बाल बच गए और अक्षय कुमार फंस गए।

Latest articles

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...