13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedKKR के कप्तान नितिश राणा की पत्नी का ग्लैमर से भरा है...

KKR के कप्तान नितिश राणा की पत्नी का ग्लैमर से भरा है स्टाइल, बॉलीवुड के इस खानदान से रखती हैं ताल्लुक

Published on

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार IPL मैच के लिए Nitish Rana को कप्तान बनाया है, जिसे लेकर अक्सर ही वह सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी लोगों को खूब दिलचस्पी रहती है। उनकी पत्नी साची मारवाह बहुत ही स्टाइल हैं और गोविंदा के परिवार से ताल्लुक भी रखती हैं। दरअसल, सांची गोविंदा की भांजी हैं, जिसका खुलासा खुद कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो के दौरान किया था। सांची सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बहुत स्टाइलिश भी हैं। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरें बी-टाउन की हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं।

सांची का स्टाइलिंग सेंस है कमाल
नितीश राणा ने सांची मारवाह से साल 2019 में ग्रैंड शादी की थी और तब से लेकर अब तक दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। क्रिकेटर की वाइफ होने के बावजूद सांची अपनी प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अप-टू-डेट रखती हैं। वहीं स्टाइल के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक तरफ वह फ्लोरल प्रिंट साड़ी में दिख रही हैं, जिसमें नितीश भी उनसे ट्यूनिंग करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ वह ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहने हुए दिख रही हैं, जिसके साथ साइड पोटली बैग, रेड हाई हील्स, हूप ईयररिंग्स और हेवी मेकअप में क्लासी लग रही हैं।

वेस्टर्न ड्रेसेस का है बढ़िया कलेक्शन
सांची हर तरह के कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। उनके पास मिनी स्कर्ट से लेकर ऑफ-शोल्डर ड्रेसेस का बढ़िया कलेक्शन है। इस तस्वीर में वह एक तरफ वाइट शर्ट के साथ सीक्वन मिनी स्कर्ट पहने हुए दिख रही हैं, जिसके साथ उन्होंने चंकी नेकलेस, मिनी बैग, वाइट स्नीकर्स और सनग्लासेस कैरी किया था। दूसरी तरफ वह पार्टी ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं, जिसमें उनका फिगर फ्लॉन्ट होता दिख रहा है। इस पेंसिल ड्रेस के साथ न्यूड हील्स उनका लुक कम्पलीट कर रही थीं।

लुक को क्लासी बनाने में हैं माहिर
सांची अपने सिंपल लुक्स को भी बहुत ही ग्लैमरस और रॉयल बनाना जानती हैं। इस लुक में आप देख सकते हैं कि वह रेड कलर की सिंपल थाई-हाई स्लिट डिटेल की नी-लेंथ ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने अपने कंधों पर फ्लोरल प्रिंट का ब्लेजर कैरी किया हुआ था। हाथ में मैचिंग स्लिंग बैग, न्यूड हील्स, लाइट मेकअप और हाई पोनीटेल उनका लुक परफेक्ट बना रहा था।

यूं बनाती हैं आई-कैची लुक
हसीना नॉर्मल जींस-टॉप में भी अपना लुक अट्रैक्टिव बनाना जानती हैं। लाइट ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप के साथ रिप्ड फ्लेयर्ड जींस उन्होंने पहनी हुई है, लेकिन इसमें दी गई स्लिट डिटेल उसे खास बना रही थी। टोन्ड मिडरिफ फ्लॉन्ट करती सांची इस लुक के साथ चेक प्रिंट वाली हाफ शर्ट कैरी की थी, जिसे एक कंधे से गिराकर उन्होंने तस्वीरें क्लिक कराई थीं, जो उन्हें स्मार्ट लुक दे रही थी। दूसरी तरफ उनका विंटर लुक भी एकदम परफेक्ट लग रहा था।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...