22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedकृष्ण कुमार की बेटी तिशा का अंतिम संस्कार टला, भारी बारिश के...

कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का अंतिम संस्कार टला, भारी बारिश के कारण बदला फ्लाइट का रूट जिसमें था पार्थिव शरीर

Published on

टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार की चचेरी बहन और कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 18 जुलाई को कैंसर के कारण जर्मनी में निधन हो गया। वह सिर्फ 20 साल की थीं। उनके माता-पिता कृष्ण कुमार और तान्या सिंह जर्मनी में उनके साथ रह रहे थे, जहां वह उनके इलाज के लिए रुकी हुई थीं। हालांकि, तिशा का अंतिम संस्कार रविवार, शाम 5 बजे विले पार्ले श्मशान में होने वाला था लेकिन ये नहीं किया जा सका क्योंकि जर्मनी से उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाली उड़ान शहर में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में नहीं उतर सकी।

इससे पहले ‘जूम’ की रिपोर्ट में बताया गया था कि फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है। इसे अब अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया है। एटीसी की मंजूरी के बाद यह अगले दिन में मुंबई में उतरेगी। बहुत से लोग अंतिम संस्कार के लिए पहले ही अपने घरों से निकलना शुरू कर चुके थे और अब वे वापस आ गए हैं।

टला तिशा कुमार का अंतिम संस्कार
‘जूम’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कि तिशा के माता-पिता ने फैसला किया है कि अंतिम संस्कार अब सोमवार की सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस बीच, होटल सहारा स्टार (अंधेरी ईस्ट) में कल शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई प्रार्थना सभा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होनी है। इसमें बॉलीवुड से कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कौन थीं तिशा कुमार?
तिशा का जन्म 6 सितंबर 2003 को कृष्ण कुमार और तान्या सिंह के घर हुआ था, जो संगीतकार अजीत सिंह की बेटी और एक्ट्रेस नताशा सिंह की बहन हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तिशा को कैंसर हुआ था। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तिशा एक निजी लड़की थीं, जो आम तौर पर बहुत कम दिखाई देती थीं। हालांकि, उनको आखिरी बार नवंबर 2023 में देखा गया था, जब उन्होंने रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया था। उस समय, वह अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ रेड कार्पेट पर दिखी थीं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...