8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकुमार सानू मेरे पति जैसे थे... सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा,...

कुमार सानू मेरे पति जैसे थे… सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा, बोली- उनकी वाइफ मेरे घर के बाहर चिल्लाती थी

Published on

मशहूर सिंगर कुमार सानू का कभी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर रहा। कुनिका ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में यह बात कबूली थी। अब उन्होंने एक बार फिर इस बारे में बात की और सिंगर की पूर्व पत्नी को लेकर भी एक बात बताई। कुनिका सदानंद ने बताया कि कुमार सानू जहां शराब पीने के बाद होटल की खिड़की से कूदने वाले थे, वहीं उनकी पत्नी ने एक्ट्रेस की गाड़ी को हॉकी से तोड़ डाला था। यही नहीं, वह उनके घर के बाहर आकर चीखती-चिल्लाती थी।

कुनिका सदानंद ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में बताया कि वह कुमार सानू से 90 के दशक में तब मिली थीं, जब इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं। दोनों ऊटी में एक-दूसरे करीब आए थे। वहां कुनिका शूटिंग के सिलसिले में गई थीं और कुमार सानू वेकेशन पर थे।

शराब पीकर खिड़की से कूदने वाले थे कुमार सानू, लगे रोने
कुनिका ने बताया कि कुमार सानू और उनकी पत्नी रीता के रिश्ते में तनाव चल रहा था। वह ऊटी में बहन और भतीजे के साथ आए थे। जब वो सभी होटल में ड्रिंक कर रहे थे तो कुमार सानू ने शराब पीने के बाद होटल की खिड़की से कूदने की कोशिश की। कुनिका के मुताबिक, कुमार सानू रोने लगे और कूदने वाले थे। वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। तब किसी तरह उन लोगों ने कुमार सानू को पकड़ा।

‘कुमार सानू मेरे पति जैसे थे और मैं उनकी पत्नी जैसी’
कुनिका सदानंद के मुताबिक, ऊटी से वापस आने के बाद कुमार सानू ने पत्नी से अलग रहना शुरू कर दिया। उसी दौरान वह और कुमार सानू और करीब आ गए। उनका रिलेशनशिप 5 साल रहा। कुनिका ने कहा, ‘हमने अपना रिश्ता पब्लिक नहीं किया था। लेकिन मैं कुमार सानू के लिए पत्नी जैसी थी और वह मेरे पति की तरह।’

‘कुमार सानू की पत्नी मेरे घर के बाहर चीखती-चिल्लाती’
लेकिन कुमार सानू की पत्नी बहुत गुस्से में थीं क्योंकि सिंगर ने उन्हें बच्चों के लिए पैसे भेजना बंद कर दिया था। जब कुमार सानू वक्त पर पत्नी को पैसे नहीं दे पाते थे तो वह इसके लिए कुनिका जिम्मेदार ठहराती थीं। कुनिका ने बताया, ‘कुमार सानू की पत्नी ने हॉकी स्टिक से मेरी कार तोड़ दी। वो मेरे घर के बाहर आकर चीखती-चिल्लाती थी। लेकिन मैं उनका दर्द समझती थी। वह बच्चों के लिए पैसे चाहती थीं। वह गलत नहीं थीं। उनकी पत्नी ने कह दिया था कि उन्हें कुमार सानू वापस नहीं चाहिए।’

कुमार सानू की दूसरी शादी और बच्चे
कुमार सानू का 5 साल के अफेयर के बाद कुनिका सदानंद से ब्रेकअप हो गया और फिर सलोनी से शादी कर ली। कुमार सानू और सलोनी की दो बेटियां हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...