17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे 'लगान' फेम जावेद खान, 70 साल की उम्र में तोड़ा...

नहीं रहे ‘लगान’ फेम जावेद खान, 70 साल की उम्र में तोड़ा दम

Published on

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहे. 70 साल के जावेद ने 14 फरवरी की सुबह आखिरी सांस ली है. जावेद, ‘लगान’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम’, ‘अंदाज अपना-अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं. जावेद खान को आखिरी बार साल 2020 में देखा गया था. फिल्म का नाम है ‘सड़क 2’. इस फिल्म में जावेद खान ने पाक्या का रोल अदा किया था. फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा जावेद खान अमरोही को कई टीवी शोज में भी देखा गया. साथ ही जावेद इप्टा (इंडियन पीपल्स थिएटर्स एसोसिएशन) के सक्रिय सदस्य भी थे.

को-स्टार ने की न्यूज कन्फर्म
आजतक डॉट इन से बात करने के दौरान ‘लगान’ में उनके को-स्टार रहे अखिलेंद्र मिश्रा ने खबर को कंफर्म करते हुए कहा, “मैं और जावेद जी ईप्टा के एक वॉट्सऐप ग्रुप में साथ जुड़े हैं. उसी ग्रुप में उनकी डेथ की जानकारी मिली है. मुंबई के कांदीवली में वो अपने परिवार के साथ रहते थे. कुछ समय से बीमार चल रहे थे. मेरा और जावेद जी का एक लंबा असोसिएशन रहा है.”

“हमने अपने करियर की शुरुआत भी लगभग एक साथ की थी. उनके साथ कई फिल्में की हैं और ईप्टा द्वारा भी हमने कई शोज किए हैं. मेरी आखिरी मुलाकात उनसे ईप्टा के फेस्टिवल में हुई थी. हमने बकरी, राक्षस, सफेद कुंडली जैसे नाटकों में हमने साथ काम किया है. वे बहुत ही जहीन किस्म के इंसान थे. हम तो उन्हें नॉलेज का भंडार मानते थे. हम एक्टर्स को ऐसी-ऐसी बातें बताते थे, जो हमें सीख दे जाती थी.”

बता दें, जावेद को लंबे वक्त से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके अलावा वह पिछले एक साल से बेड रिडन थे. सांताक्रूझ के सूर्य नर्सिंग होम में एडमिट थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली है. दोनों लंग्स फेल हो चुके थे. शाम के 6.30 में ओशिवारा के ग्रेव-यार्ड में उनका अंतिम संस्कार होगा.

Latest articles

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...