16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedLIC की लिस्टिंग का एक साल पूरा, इनवेस्टर्स को 2.5 लाख करोड़...

LIC की लिस्टिंग का एक साल पूरा, इनवेस्टर्स को 2.5 लाख करोड़ का झटका

Published on

नई दिल्ली

एलआईसी (LIC) की लिस्टिंग के एक साल पूरे हो गए हैं। पिछले साल जब देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का मेगा आईपीओ आया था तो इसे गेमचेंजर बताया जा रहा था। रिटेल इनवेस्टर्स ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लिया था। लेकिन पिछले एक साल में एलआईसी के शेयर ने अपने निवेशकों को निराश किया है। इसका इश्यू प्राइस 949 रुपये था और अभी यह उससे 40 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। यानी एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को 2.5 लाख करोड़ रुपये का झटका दिया है। लिस्टिंग के बाद भी इस कंपनी की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी सरकार के पास है। एलआईसी मार्केट कैप के हिसाब से देश की 15 टॉप कंपनियों में शामिल है। लेकिन कंपनी के फ्री फ्लोट शेयरों की संख्या मामूली है। यही कारण है कि यह निफ्टी या सेंसेक्स में जगह नहीं बना पाई है।

पिछले एक साल में म्यूचुअल फंड्स और एफआईआई ने इसमें अपनी हिस्सेदारी कम की है। मार्च के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक एलआईसी में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 0.63 फीसदी रह गई है जो दिसंबर में 0.66 फीसदी थी। इसी तरह एफआईआई की हिस्सेदारी भी 0.17 फीसदी से घटकर 0.08 परसेंट रह गई है। लेकिन इस दौरान रिटेल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी 1.92 परसेंट से बढ़कर 2.04 फीसदी हो गई है। इसकी वजह यह है कि शेयर की कीमत में गिरावट से रिटेल इनवेस्टर्स ने इसे खरीदा है। हालांकि इस दौरान एलआईसी के कुल रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या में गिरावट आई है। आईपीओ के समय एलआईसी के रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या 39.89 लाख थी। मार्च तिमाही में यह संख्या करीब 33 लाख रह गई है।

अब तक का सबसे बड़ा इश्यू
एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू है। कई लोगों ने इसके जरिए पहली बार शेयर मार्केट में पैसा लगाया था। लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है। ट्रेंडलाइन डेटा के मुताबिक एलआईसी को कवर करने वाले 15 एनालिस्ट्स में से 12 ने इसे खरीदने की सलाह दी है जबकि तीन ने इसे होल्ड पर रखने की सिफारिश की है। वीकली चार्ट पर एलआईसी के शेयर ने बियरिश चैनल पैटर्न से ट्रेंड ब्रेकआउट दिया है। मूमेंटम इंडिकेटर MACD भी इसमें तेजी का इशारा दे रहा है। आनंद राठी के गणेश डोंगरे का कहना है कि 535 रुपये के स्टॉप लॉस पर इसे खरीदा जा सकता है। आने वाले दिनों में इसकी कीमत 610 रुपये तक जा सकती है। दोपहर बाद 1.30 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.16 फीसदी तेजी के साथ 568.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...