7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedलंदन की कोर्ट ने खारिज की भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की अपील,...

लंदन की कोर्ट ने खारिज की भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की अपील, भारत प्रत्‍यर्पित करने का आदेश

Published on

लंदन

लंदन हाई कोर्ट ने बुधवार को भारत के भगोड़े हीरे के व्‍यापारी नीरव मोदी की अपील को ठुकरा दिया है। इसके साथ ही अदालत ने उसे भारत प्रत्‍यर्पित करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा है कि उसे भारत भेजा जाये ताकि वह यहां पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों का सामना करे। नीरव मोदी दो अरब डॉलर वाले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्ज में धोखाधड़ी का मुख्‍य आरोपी है।

इस समय यूके में नीरव मोदी
नीरव मोदी इस समय यूके में है और यहां पर प्रत्‍यर्पण से जुड़ी प्रक्रियाओं से गुजर रहा है। मोदी 13,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस का आरोपी है। उस पर आरोप है कि जिन कंपनियों को वह नियंत्रित कर रहा था, उन कंपनियों की मदद से उसने बैंक को हजारों करोड़ों रुपयों का चूना लगाया है। अदालत ने कहा है कि अगर नीरव मोदी को वापस भारत भेजा जाता है तो ये उसके साथ न तो कोई अन्‍याय होगा और न ही यह कदम दमनकारी होगा।

जेल में बंंद है भगोड़ा
51 साल का नीरव मोदी इस समय वैंड्सवर्थ जेल में बंद हैं जो दक्षिणी-पूर्वी लंदन में है। उसे डिस्‍ट्रीक्‍ट जज सैम गूजे के फैसले के खिलाफ अपील करने की मंजूरी दी गई थी। पिछले साल फरवरी में वेस्‍टमिंस्‍टर जज ने उसे भारत प्रत्‍यर्पित करने का आदेश सुनाया था। नीरव मोदी को दो बातों के आधार पर फैसले के खिलाफ अपील करने की मंजूरी दी गई थी।

क्‍योंं मिली अपील की मंजूरी
यूरोपियन कनवेंशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (ECHR) के आर्टिकल 3 के तहत मोदी के उस तर्क को सुना गया था जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति का हवाला दिया था। इसमें कहा गया था कि मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मोदी को प्रत्‍यर्पित करना उसके साथ नाइंसाफी होगा और साथ ही दमनकारी फैसला भी साबित होगा। इसके साथ ही प्रत्‍यर्पण कानून 2003 के सेक्‍शन 91 के आधार पर भी यह फैसला दिया गया है जो कि खराब मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ा है। लॉर्ड जस्टिस जर्मी स्‍टुअर्ट स्मिथ और जस्टिस रॉबट जे की तरफ से यह फैसला सुनाया गया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...