11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedलखनऊ: चलती गाड़ी से निकलकर रोमांस कर रहा था कपल, किसी ने...

लखनऊ: चलती गाड़ी से निकलकर रोमांस कर रहा था कपल, किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया

Published on

कई बार लोग जाने अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ता है। चलती गाड़ी में सनरूफ पर चढ़ने का वीडियो आएं दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इस बार का वायरल वीडियो भी चलती गाड़ी की छत पर रोमांस करने का है। X यूजर के मुताबिक यह घटना लखनऊ की है, जहां कपल्स को गाड़ी की सनरुफ पर खड़ा देखा जा सकता है। इस क्लिप पर लखनऊ पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही लोग भी इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में अपनी राय दे रहे हैं।

गाड़ी की सनरुफ पर रोमांस…
​वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि गाड़ी की सनरुफ पर चढ़कर दो शख्स रोमांस करते नजर आ रहे है। यह वीडियो लखनऊ के 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे की रोड का का बताया जा रहा है। रात के समय के समय में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में कपल्स को गाड़ी की सनरूफ पर रोमांस करते देखा जा सकता है।

वीडियो को X पर शेयर करने वाले यूजर का कहना है कि पिछले दिनों गोमती नगर के हुड़दंग के बाद प्रेमी जोड़े की अश्लीलता का वीडियो आया है। इस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। जवाब में लखनऊ पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और इस विषय पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

X पर वीडियो शेयर करते हुए @anujjournalist1 नाम के यूजर ने लिखा- लखनऊ:-तहजीब ओ अदब का शहर इन दिनों गोमतीनगर जैसे इलाकों में हो रहा बदनाम,हुड़दंगियों के बाद प्रेमी जोड़े की अश्लीलता आयी सामने,1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे तक बेखौफ करते रहे अश्लील हरकतें, पुलिस रही नदारद,UP 78 GB 0130 नंबर गाड़ी की रूफ पर हो रहीं आशिकी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...