14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedजिप बंद करो मैडम, वरना... फ्लाइट में कुत्ता ले जा रही महिला...

जिप बंद करो मैडम, वरना… फ्लाइट में कुत्ता ले जा रही महिला का एयर इंडिया स्टाफ से हुआ क्लेश, वीडियो वायरल

Published on

एयर इंडिया फ्लाइट की अक्सर कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। कभी स्टाफ मेंबर के साथ यात्रियों की बदतमीजी की तो कभी फ्लाइट लेट होने की। ऐसे में एयर इंडिया की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला एयर इंडिया के स्टाफ से अपने पालतू कुत्ते को लेकर बहस करती हुई नजर आ रही है।

आखिर क्यों भड़की महिला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता काले रंग के ट्रेवल बैग में बैठा है। बैग का जिप थोड़ा-सा खुला हुआ है, जिसमें से सिर्फ कुत्ते का मुंह नजर आ रहा है। महिला यूनिफॉर्म पहने एयरलाइन के एक अधिकारी से बहस करते हुए नजर आ रही है, जिसके हाथों में एक वॉकी-टॉकी है। महिला ने कुत्ते को सांस लेने देने के लिए बैग का जिप थोड़ा सा खोल दिया था। जिस पर अधिकारी ने उसे बैग का जिप पूरी तरह से बंद करने को कहा, लेकिन महिला नहीं मानी। उसका कहना था कि सिर्फ कुत्ते का चेहरा और नाक ही दिख रहा है और वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वो सांस ले सके।

​‘मैडम आपको फ्लाइट से उतरना पड़ेगा’ ​
फ्लाइट के स्टाफ ने एयरलाइन के सुरक्षा नियमों के तहत महिला को बैग को पूरी तरह से बंद रखने पर जोर दिया, उसने ये तक कहा कि अगर वो पालतू जानवर को ले जाने के नियमों का पालन नहीं करेगी तो उसे फ्लाइट से उतरना पड़ेगा। इसलिए वो बैग को खुला न रखे ताकि फ्लाइट समय से उड़ान भर सके। हालांकि, ये वीडियो कब का है ये बात स्पष्ट नहीं है। लेकिन जिस तरह से सभी यात्रियों और स्टाफ ने मास्क पहना हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो कोविड-19 पैन्डेमिक के दौरान का हो सकता है।

एयरलाइन्स के क्या है नियम?
आपको बता दें कि एयर इंडिया के नियमों के तहत पालतू जानवरों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें पूरी फ्लाइट के दौरान एक मुलायम हवादार बैग या केनेल में होना चाहिए और यात्रा के दौरान उनका मुंह बंधा होना चाहिए। इसके साथ ही पेट को पट्टा लगा होना चाहिए।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...