16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorized'हिन्दू धर्म में ऐसा नहीं होता मैडम', शिल्पा शेट्टी का होलिका दहन...

‘हिन्दू धर्म में ऐसा नहीं होता मैडम’, शिल्पा शेट्टी का होलिका दहन वाला वीडियो देख लोग बौखला उठे हैं

Published on

शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन मनाया और अब इस मौके का वीडियो भी उन्होंने फैन्स से शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी हर फेस्टिवल को धूमधाम से इंजॉय करती हैं और सोशल मीडिया पर वीडियोज़ भी पोस्ट किया करती हैं। होली 2023 के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों और मां के साथ होलिका दहन किया और इस मौके पर हाथ जोड़कर प्रार्थना भी करती दिखीं, जिन्हें उनके बच्चे भी फॉलो करते नजर आए। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोग काफी नाराज भी होते दिख रहे हैं।

बता दें कि देश भर के कई जगहों पर सोमवार की रात होलिका दहन का आयोजन हुआ। शिल्पा शेट्टीने भी अपने घर के कैम्पस में होलिका दहन किया और इससे जुड़े रिचुअल्स फॉलो करती दिखीं। मान्यता है कि होलिका दहन लाइफ से नेगेटिविटी और बुराई को खत्म करने का त्योहार है। लेकिन इस वीडियो में लोगों को कुछ ऐसा दिख गया कि वो जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

लोगों ने की आलोचना- कभी भी बांस नहीं जलाया जाता
होलिका दहन पर लकड़ियां खासकर अक्सर लोग एरंड और गूलर के पेड़ की लकड़ियां और गाय के गोबर से बने उपले का भी इस्तेमाल करते हैं। इन्हें लोग शुभ मानते हैं। इस वीडियो ंमें शिल्पा ने अपने घर के अंदर जो होलिका दहन किया है उसमें बांस नजर आ रहा है और लोग इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- हिंदु धर्म में बांस जलावा वर्जित है। एक ने कहा- कभी भी बांस नहीं जलाया जाता। एक और यूजर ने कहा- आपको शायद ये ज्ञात नहीं कि हिन्दू धर्म मे बांस कभी जलाया नहीं जाता। कृपा करके जानकारी रखें। हर किसी ने अपने कॉमेंट में यही कहा है- बांस की लकड़ी को नहीं जलाते हैं।

शिल्पा ने की बेटी शमिशा को गोद में लेकर होलिका दहन की पूजा
शिल्पा शेट्टी के साथ इस होलिका दहन के वीडियो में उनके बच्चे भी साथ नजर आ रहे हैं। पहले तो शिल्पा अपने बेटी शमिशा को गोद में लेकर होलिका दहन के रिचुअल्स करती दिख रही हैं। इसके बाद पूरे परिवार के साथ वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हैं और फिर अग्नि की परिक्रमा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों बच्चों और शिल्पा के अलावा राज कुंद्रा और एक्ट्रेस की मां भी दिख रही हैं।

‘होलिका दहन, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं’
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है, ‘होलिका दहन, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं और अपने सभी नेगेटिव फीलिंग्स, विचारों को लिखते हैं और इसे लव और लाइट के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। ये वो रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। ये वो त्योहार है जो हमें विश्वास और भक्ति की याद दिलाता है कि भगवान हमेशा आपके साथ हैं, आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नेगेटिविटी को जलाकर राख कर देते हैं। अपने जीवन को पॉजिटिविटी और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। ये होली आपके और आपके अपनों के लिए खुशी, समृद्धि और अच्छा हेल्थ लाए, होली की शुभकामनाएं आप सभी को।’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...