10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedभारतीय बैंकों पर बड़ा साइबर अटैक, 300 के पेमेंट सिस्टम अस्थायी रूप...

भारतीय बैंकों पर बड़ा साइबर अटैक, 300 के पेमेंट सिस्टम अस्थायी रूप से बंद

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय बैंकों पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। लगभग 300 छोटे बैंकों को देश के बड़े पेमेंट नेटवर्क से अलग कर दिया गया है। ऐसा इसलिए ताकि हमले के बाद किसी भी बड़े खतरे को रोका जा सके। यह साइबर हमला एक ऐसी कंपनी पर हुआ है जो इन बैंकों को टेक्नोलॉजी सेवाएं देती है। इससे इन बैंकों के पेमेंट सिस्टम अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं। यह जानकारी सीधे तौर पर मामले से जुड़े दो सूत्रों ने रॉयटर्स को दी।

यह साइबर हमला ‘सी-एज टेक्नोलॉजीज’ नाम की कंपनी पर हुआ है। यह कंपनी देशभर के छोटे बैंकों को बैंकिंग टेक्नोलॉजी सिस्टम उपलब्ध कराती है। रॉयटर्स ने ‘सी-एज टेक्नोलॉजीज’ से इस बारे में ईमेल के जरिये प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी रॉयटर्स के ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) भुगतान प्रणालियों की देखरेख करने वाली संस्था है। NPCI ने बुधवार देर रात एक सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि उसने ‘सी-एज टेक्नोलॉजीज’ को NPCI की ओर से संचालित खुदरा भुगतान प्रणाली तक पहुंचने से अस्थायी रूप से अलग कर दिया है।NPCI ने कहा, ‘सी-एज’ द्वारा सेवा प्राप्त करने वाले बैंकों के ग्राहक अलग-थलग रहने की इस अवधि के दौरान भुगतान प्रणालियों का उपयोग नहीं कर पाएंगे।’

एक रेगुलेटर अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 300 छोटे बैंकों को देश के व्यापक भुगतान नेटवर्क से अलग कर दिया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि साइबर हमले का असर और न फैले। सूत्रों में से एक ने कहा, ‘इनमें से ज्यादातर छोटे बैंक हैं और देश के भुगतान तंत्र की मात्रा का लगभग 0.5% ही प्रभावित होगा।’

भारत में लगभग 1,500 सहकारी और क्षेत्रीय बैंक हैं, जिनका संचालन ज्यादातर बड़े शहरों के बाहर होता है। सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इनमें से कुछ बैंक प्रभावित हुए हैं। दूसरे सूत्र ने कहा कि NPCI यह सुनिश्चित करने के लिए एक ऑडिट कर रहा है कि हमला और न फैले।बैंकिंग उद्योग के सूत्रों ने बताया कि RBI और भारतीय साइबर अधिकारियों ने पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय बैंकों को संभावित साइबर हमलों के बारे में चेतावनी दी थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...