9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedमलाइका और अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस के मैनेजर ने कहा

मलाइका और अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस के मैनेजर ने कहा

Published on

जहां एक ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है वहीं एक्ट्रेस की टीम ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है। पिछले पांच साल से हर तरफ ये अफवाह फैल रही थी कि ये रिश्ता खत्म हो गया है। अब इस बारे में मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने खुलासा किया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मलाइका के मैनेजर से इस कपल के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो मैनेजर ने कहा, ”नहीं, नहीं, ये सब अफवाह है।”

एक सूत्र ने बताया था कि इस जोड़ी ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। दूसरे सूत्र ने कहा कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों हमेशा एक-दूसरे के दिलों में खास जगह रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले पर सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी है। वे किसी को भी अपने रिश्ते के बारे में बुरा बोलने की इजाजत नहीं देंगे।

अर्जुन और मलाइका की प्रेम कहानी की बात करें तो जब अर्जुन और मलाइका 2018 में एक फैशन शो कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए, तो उनके रिश्ते को लेकर कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए। आखिरकार उन्होंने मलाइका के 45वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि की। ऑफिशियल होने के बाद वे एक-दूसरे के परिवार के साथ समय बिताने लगे। एक बार कॉफी विद करण के शो में अर्जुन ने अपने रिश्ते को अब एक खूबसूरत मोड़ देने को लेकर भी कमेंट किया था।

मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो मलाइका और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी। शादी के 19 साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया। अर्जुन और मलाइका के काम की बात करें तो रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अर्जुन विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, रणवीर सिंह जैसी दमदार स्टारकास्ट है, वहीं अर्जुन भी आने वाली फिल्म नो एंट्री-2 में नजर आएंगे। मलाइका रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट में व्यस्त हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...