8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमौत से पहले मलाइका के पापा ने बंद किया फोन, दोनों बेटियों...

मौत से पहले मलाइका के पापा ने बंद किया फोन, दोनों बेटियों को बताया था अपना दर्द

Published on

11 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के परिवार को ऐसी दर्दनाक खबर मिली, जिसकी शायद उन्होंने जिंदगी में कभी कल्पना भी नहीं की होगी. बुधवार सुबह 9 बजे के करीब एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता ने अपने घर की बालकनी से कूदकर खुदकुशी कर ली. ये खबर जैसे ही परिवारवालों को मिली, सबकी दुनिया जैसे एक पल में ही बिखर गई. मलाइका-अमृता अरोड़ा और उनकी मां जॉयस को अनिल मेहता के इस कदम ने जिंदगी भर का गम दे दिया है. 12 सिंतबर (गुरुवार) को अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे
मलाइका के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है. उनकी मौत की वजह शरीर में लगी चोट बताई गई है. सूत्रों के मुताबिक, अनिल सीधे खड़े होकर बिल्डिंग की बालकनी से गिरे थे, जिसकी वजह से उनके दाएं पैर की हड्डियां टूटी हुई थी. शरीर में कई सारी चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई. पुलिस जांच में अनिल मेहता की मौत को लेकर कई अहम खुलासे भी हुए हैं. पुलिस ने मलाइका, अमृता और उनकी मां का बयान दर्ज किया है. जिसके बाद सामने आया है कि सुसाइड करने से पहले अनिल थोड़ा परेशान थे. उन्होंने 11 सितंबर, सुसाइड वाले दिन सुबह के वक्त अपनी दोनों बेटियों से फोन पर बात की थी. इस दौरान वो काफी परेशानी में थे.

अनिल ने बेटियों से बात कर बंद किया था फोन
सूत्रों का कहना है अनिल मेहता ने सुबह दोनों बेटियों से बात करने के बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. मलाइका-अमृता ने अपने बयान में बताया है कि उनके पिता ने फोन पर कहा था- “I AM SICK AND TIRED”. इसके बाद फैमिली मेंबर्स ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन अनिल ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था.

मलाइका के परिवार को दोस्तों का मिला सपोर्ट
पुलिस ने ये भी बताया कि बेटियों से बात करने के बाद अनिल सिगरेट पीने के नाम पर बालकनी में गए और वहां से नीचे छलांग लगा दी थी. पुलिस अनिल मेहता के डॉक्टर के अलावा फैमिली के दूसरे मेंबर्स का बयान दर्ज करेगी. अनिल मेहता बांद्रा के आयेशा मैनर बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर रहते थे. अनिल मेहता की मौत के बाद मलाइका, उनकी बहन अमृता और मां का बुरा हाल है. तीनों को रोते हुए बेहाल कैमरे पर कैद किया गया. बुधवार को एक्ट्रेस ने पिता की मौत के चंद घंटों बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने मीडिया से प्राइवेसी की मांग की थी.

इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त सहारा बने हुए हैं. करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर अनिल मेहता के सुसाइड के बाद से मलाइका के साथ मौजूद हैं. करीना ने दोस्त मलाइका का साथ देने के लिए मुंबई में गुरुवार को होने वाला अपना एक इवेंट कैंसल किया. दोनों सालों पुरानी सहेलियां हैं. अक्सर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ होती हैं. मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान का परिवार भी दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...