12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedड्रग्स में तल्लीन मलयालम इंडस्ट्री! फिल्म के सेट पर पुलिस का पहरा...

ड्रग्स में तल्लीन मलयालम इंडस्ट्री! फिल्म के सेट पर पुलिस का पहरा और नशे में एक्टर्स… कई खुलासे

Published on

मलयालम इंडस्ट्री साल 2023 में कठिन दौर से गुजर रही है। फिल्म के सेट पर कुछ यंग एक्टर्स के अनियंत्रित व्यवहार और मूर्खतापूर्ण कारणों से प्रोड्यूसर्स ने उन पर कुछ आरोप लगाए हैं। इन एक्टर्स के नाम हैं शेन निगम और श्रीनाथ भासी। ‘द फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (एफईएफकेए)’ और ‘केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ द्वारा इन युवा स्टार्स को बैन कर दिया गया है। एक्टर्स फिल्म के सेट पर परेशान कर रहे थे, देर से आ रहे थे, शेड्यूल के साथ काम नहीं कर रहे थे और स्पॉट एडिट की मांग कर रहे थे। दोनों एक्टर्स पर ऐसे कई आरोप लगाए गए हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के मामले बहुत अधिक बढ़ गए हैं। आए दिन कोई न कोई इस पर बात करता दिखाई दे रहा है।

केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (KFPA) ने घोषणा की है कि वे एक्टर्स Shane Nigam और Sreenath Bhas के साथ और कॉपरेट नहीं कर सकते। ये सब फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स के शिकायत के बाद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि अब फिल्म की शूटिंग के सभी लोकेशन्स पर पुलिस की उपस्थिति रहेगी। एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के एक्टर बाबूराज ने सबसे पहले विवाद के बारे में खुलासे किए। मूवी वर्ल्ड मीडिया से बात करते हुए बाबूराज ने कहा कि एएमएमए और पुलिस के पास इंडस्ट्री में ड्रग इस्तेमाल करने वालों की पूरी लिस्ट है। हालांकि लिस्ट के बारे में पुष्टि अभी नहीं हुई है।

टिनी टॉम ने मलयालम इंडस्ट्री पर कही बड़ी बात
कुछ दिन पहले एक्टर टिनी टॉम ने भी कुछ एक्टर्स के खिलाफ तीखे कमेंट किए, जो कथित तौर पर ड्रग्स ले रहे थे। अलप्पुझा में केरल विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान बोलते हुए टॉम ने कहा कि इंडस्ट्री में ड्रग्स के सेवन के जोखिम के कारण वह और उनकी पत्नी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा मलयालम सिनेमा में काम करे।

सैंड्रा थॉमस ने किए खुलासे
एक और फेमस एक्ट्रेस सैंड्रा थॉमस ने कहा, ‘यह सच है कि मलयालम सिनेमा में नशीली दवाओं का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। अब समय आ गया है कि हम इसे कंट्रोल करें क्योंकि इससे जुड़े बहुत सारे मुद्दे हैं। जो लोग इन दवाओं का सेवन करते हैं उन्हें रात में नींद नहीं आती है, इसलिए वे हमेशा देर से आते हैं। हम यह भी नहीं जानते कि वे कब शांत हो जाते हैं। वे हमारे सभी बातों पर सिर हिलाएंगे, लेकिन वे नहीं सुनेंगे। वे समय और तारीख भूलते रहते हैं।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...