16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorized10 साल में मनमोहन 1, मोदी 4... देश के शेयर मार्केट का...

10 साल में मनमोहन 1, मोदी 4… देश के शेयर मार्केट का यह रेकॉर्ड हैरान कर देगा

Published on

नई दिल्ली

भारत में सभी लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप मंगलवार को इंट्राडे ट्रेड में 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत यह मील का पत्थर हासिल करने वाला दुनिया का पांचवां शेयर बाजार बन गया। अब तक केवल अमेरिका, चीन, जापान और हॉन्ग कांन्ग ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मंगलवार को बाजार बंद होने पर बीएसई का मार्केट कैप 414.6 लाख करोड़ रुपये था, जो 4.97 ट्रिलियन डॉलर के बराबर है। अगर हम केवल एनएसई पर लिस्टेड कुछ बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप को ध्यान में रखें तो भारत का कुल मार्केट कैप 415.2 लाख करोड़ रुपये या 4.98 ट्रिलियन डॉलर होगा। भारत का मार्केट कैप 29 नवंबर, 2023 को चार ट्रिलियन डॉलर पहुंचा था और इसे पांच ट्रिलियन डॉलर पहुंचने में केवल छह महीने का समय लगा। भारत का मार्केट कैप मार्च 2007 में पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचा था। इसके बाद दो ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में इसे 10 साल लग गए। मई 2021 में यह तीन ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा। इस तरह मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के मार्केट कैप में तेजी से इजाफा हुआ है।

अमेरिका 55.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है। इसके बाद चीन (9.4 ट्रिलियन डॉलर), जापान (6.4 ट्रिलियन डॉलर) और हॉन्ग कॉन्ग (5.5 अरब डॉलर) का नंबर है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि पांच ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारतीय शेयर बाजार की निरंतर गति को दर्शाता है।

विजयकुमार ने कहा, ‘यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह मील का पत्थर तब हासिल किया गया जब बाजार सीमित दायरे में था, जिसका अर्थ है कि बाजार पूंजीकरण में दिन के उछाल में योगदान व्यापक बाजार से आया। इस उपलब्धि में पीएसयू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’ भारत ने यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल की है जब बाजारों में अत्यधिक अस्थिरता देखी जा रही है। बाजार में अस्थिरता की थाह देने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 17 महीने के उच्चतम स्तर पर है। विदेशी फंड जबरदस्त बिकवाली कर रहे हैं जबकि घरेलू फंड खरीदारी कर रहे हैं। वे न केवल बाजार को सहारा दे रहे हैं बल्कि इसे तेजी से आगे बढ़ाने में भी मदद कर रहे हैं।

कौन है सबसे वैल्यूएबल कंपनी
मंगलवार को सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ 73,953 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27 अंक की बढ़त के साथ 22,529 अंक पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,875 करोड़ रुपये के बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,549 करोड़ रुपये की खरीदारी की। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 19.4 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस (13.8 लाख करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (11.1 लाख करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (7.9 लाख करोड़ रुपये) और भारती एयरटेल (7.6 लाख करोड़ रुपये) का स्थान है।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...