10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमनु भाकर पर बरसा पैसा, 40 ब्रांड पीछे, विज्ञापन के लिए अब...

मनु भाकर पर बरसा पैसा, 40 ब्रांड पीछे, विज्ञापन के लिए अब कितनी फीस?

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह आजादी के बाद पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब मनु के पीछे ब्रांड्स भागते फिर रहे हैं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 ब्रांड्स ने मनु में दिलचस्पी दिखाई है। उनके साथ करोड़ों की डील होने वाली है।

मनु का सफर किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहा है। टोक्यो ओलिंपिक में उन्हें निराशा हाथ लगी थी। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर वह वापस आईं और खुद को साबित कर दिखाया। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद पेरिस ओलिंपिक में उन्होंने दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

मनु की इस जीत ने विज्ञापन जगत का ध्यान उनकी ओर खींचा है। IOS स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ नीरव तोमर ने बताया कि मनु की ब्रांड वैल्यू पांच से छह गुना बढ़ गई है। पहले जहां उन्हें 20-25 लाख रुपये की डील मिलती थी। वहीं, अब एक साल के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक की बात हो रही है।

सफलता के बाद आई हैं कुछ चुनौत‍ियां
हालांकि, इस सफलता के साथ कुछ चुनौतियां भी आई हैं। कई ब्रांड्स ने बिना इजाजत मनु की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। इसके बाद IOS स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट को करीब 50 लीगल नोटिस भेजने पड़े हैं। तोमर ने कहा, ‘यह भारतीय कंपनियों की तरफ से पूरी तरह से गैर-पेशेवर रवैया है। इनमें से कई बड़े ब्रांड भी शामिल हैं।’

मनु से जुड़ने के ल‍िए ब्रांडों की आई बाढ़
फिलहाल तो छोटी अवधि के डिजिटल सौदों की बाढ़ सी आई हुई है, लेकिन IOS स्पोर्ट्स का फोकस लॉन्‍ग टर्म डील पर है। तोमर ने बताया, ‘हमें पिछले 2-3 दिनों में करीब 40 इंक्‍वायरी मिली हैं। हमारा ध्यान दीर्घकालिक सौदों पर है। हम कुछ ब्रांड्स के साथ समझौता करने वाले हैं।’

तोमर ने यह भी कहा कि ओलिंपिक शूटिंग जैसे खेलों के एथलीटों के लिए अपनी पहचान बनाने का एक बेहतरीन मौका होता है। एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में हमें शूटिंग में कई पदक मिलते हैं। लेकिन, फिर यह उत्साह फीका पड़ जाता है। ओलिंपिक में आप अलग नजर आते हैं। दो पदक जीतकर तो आप सब पर भारी पड़ जाते हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...