मुंबई,
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग केस में सिलेक्टिव ट्रीटमेंट किया गया था. NCB ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जांच में कई खामियां पाई गईं हैं. इसके साथ ही करीब 7 से 8 अधिकारियों और कर्मचारियों पर सतर्कता संबंधी मुद्दों को लेकर आरोप लगाया गया है. इसमें वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिनियुक्ति पूरी कर ली है और अपने होम कैडर में लौट गए हैं.
रिपोर्ट में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है, जिनमें ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल हैं. जांच के दौरान 65 लोगों के बयान दर्ज किए गए. इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई.
