15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedबजट से पहले बाजार में उथल-पुथल, भारी गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी......

बजट से पहले बाजार में उथल-पुथल, भारी गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी… अब ग्रीन में मार्केट

Published on

नई दिल्ली,

देश में कल पेश होने वाले आम बजट से ऐन पहले शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मार्केट ओपन होने के साथ ही 500 अंक का गोता लगाया, लेकिन उसके बाद तेज रिकवरी देखने को मिल रही है. सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 70 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर खुला, लेकिन निफ्टी भी अब ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है. गौरतलब है कि कल 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी.

खुलने के बाद अगले ही पल भारी गिरावट
सोमवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुआ. BSE Sensex अपने पिछले बाद 80,604.65 के स्तर से 200 अंक टूटकर 80,408.90 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और अगले पांच मिनट में ही ये 500 अंक फिसलकर 80,103.77 के लेवल पर पहुंच गया. सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty भी लाल निशान पर खुला और अपने पिछले बंद 24,530.90 की तुलना में इसने 24,445.75 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया और अगले ही पल 147.50 अंक की गिरावट लेकर 24,383.40 के लेवल पर पहुंच गया.

इन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच जो शेयर सबसे ज्यादा टूटे, उनमें लार्ज कैप कंपनियों में शामिल Kotat Bank Share 3.52% की गिरावट के साथ 1757 रुपये पर आ गया, तो वहीं एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर (Reliance Share) 2.01% फिसलकर 3047 रुपये पर ट्रेड कर रहा थ

मिडकैप कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप (Tata Group) की AC बनाने वाली कंपनी वोल्टास का शेयर भी बुरी तरह टूटा. Voltas Share 2.44% गिरकर 1442 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मालकैप कंपनियों में शामिल KSoves Share 8.31% और Kirlpnu Share 7.32% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

कल पेश होगा देश का बजट
कल 23 जुलाई 2024 को देश का बजट पेश किया जाएगा. ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा. इस साल संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बनी सरकार के बजट से लोगों को इस बार खासी उम्मीदें हैं. देश की पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का ये लगातार सालवां बजट करते हुए इतिहास रचने जा रही हैं. इससे पहले आज सोमवार को संसद में सरकार देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी, जो देश की फाइनेंशियल हेल्थ की तस्वीर पेश करेगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...