21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedवैशाली को शादीशुदा पड़ोसी ने किया परेशान! कमिश्नर बोले- डायरी में लिखे...

वैशाली को शादीशुदा पड़ोसी ने किया परेशान! कमिश्नर बोले- डायरी में लिखे राज

Published on

वैशाली ठक्कर के सुसाइड से टेलीविजन दुनिया में सनसनी फैल गई है. 16 अक्टूबर रविवार को वैशाली ने पंखे से फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली. माना जा रहा है कि वैशाली के सुसाइड का जिम्मेदार उनका बॉयफ्रेंड है, जिससे पिछले साल ही उनकी मंगनी हुई थी. उनके सुसाइड नोट में सही मायनों में क्या लिखा है, ये तो साफ नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस के मुताबिक वैशाली ने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या की वजह का जिक्र किया है.

टूटे रिश्ते और दिल से मजबूर थीं वैशाली
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरि नारायण मिश्र ने बातचीत में कहा कि वैशाली के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. उस सुसाइड नोट में उस शख्स का नाम दर्ज है, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया. पुलिस के मुताबिक वो शख्स परिवार का ही कोई जानकार है और उसी इलाके में रहता है, जहां वैशाली और उनका परिवार रहता है. वो एक शादीशुदा इंसान है. उस शख्स के ही हैरेस करने पर वैशाली खुदकुशी करने पर मजबूर हुईं.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वैशाली का एक ऐसे शख्स से रिश्ता था, जो पहले से ही कमिटेड था. कमिश्नर ने बताया कि वैशाली से जुड़ी कई चीजों को जब्त किया गया है. जिसमें उनकी डायरी भी शामिल है. वैशाली की डायरी में कई बातें ऐसी लिखी हैं, जो इस केस से ताल्लुक रखती हैं. वैशाली ने डायरी में अपने डिप्रेशन से जुड़ी बातें भी लिखी हैं, वहीं कुछ ऐसे लोगों के नाम भी लिखे हैं, जो सुसाइड से जुड़े माने जा रहे हैं. कमिश्नर ने बताया कि परिवार ने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है. परिवार के कई सदस्यों के स्टेटमेंट अभी रिकॉर्ड किए जाना बाकी है.

वैशाली केस की जांच जारी
वैशाली के आत्महत्या केस की जांच अभी जारी है. अभी तक पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि एक बार सभी तथ्यों पर पूरी तरह से जांच की जाएगी, उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा. वैशाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आपको बता दें कि वैशाली ठक्कर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल्स किए, जिसमें ससुराल सिमर का भी शामिल था.

वैशाली लाइफ में फेम कमाना, हमेशा कुछ करते रहना चाहती थीं. उनका खुद के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी था जिस पर वे कॉमेडी, लाइफस्टाइल से जुड़े कई वीडियोज पोस्ट किया करती थीं. वैशाली व्लॉग वीडियो भी बनाया करती थीं. उन्होंने अपने थाईलैंड ट्रिप की वीडियो को उस पर पोस्ट किया था. उनके 90 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर थे. वैशाली के पिता और भाई दोनों बिजनेसमैन हैं. वैशाली मध्य प्रदेश में ही पली-बढ़ी हैं. वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई कम्प्लीट की है. इसके बाद वो एक्ट्रेस बनने मुंबई आई थीं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...