10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedदवा और सिनेमा हॉल में खाना-पीना हो सकता है सस्ता, SUV टैक्स...

दवा और सिनेमा हॉल में खाना-पीना हो सकता है सस्ता, SUV टैक्स में बदलाव संभव

Published on

नई दिल्ली,

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल (GST Council) की बैठक आज होने वाली है. बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. इनमें ऑनलाइन गेमिंग पर GST लगाने पर विचार किया जा सकता है. माना जा रहा है कि 11 जुलाई को होने वाली बैठक में SUV गाड़ियों, ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग से जुड़े कई मामलों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. कैंसर की दवाइयां और सिनेमा हॉल में खाना-पीना भी सस्ता हो सकता है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल तमाम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

ऑनलाइन गेमिंग पर हो सकती है चर्चा
जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर GST लगाने पर कानूनी राय भी मांगी है और बैठक में इसे भी रखा जाएगा. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की अध्यक्षता वाले जीओएम ने अपनी रिपोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रस्ताव दिया है. लेकिन यह इस बात पर आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहा कि क्या टैक्स केवल पोर्टल द्वारा ली जाने वाली फीस या पूरी बेट राशि पर लगाया जाना चाहिए. पिछले साल समीक्षा का दूसरा दौर भी किसी समझौते पर पहुंचने में असफल रहा था.

सस्ती हो सकती हैं कैंसर की दवाइयां
जीएसटी काउंसिल के एजेंडे में जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन और नियमों पर अंतिम मुहर लगाने और बोगस कंपनियों पर अधिक सख्ती का प्रस्ताव भी शामिल है. जीएसटी काउंसिल 50वीं बैठक में कैंसर की दवा Dinutuximab का इंपोर्ट सस्ता हो सकता है. फिलहाल इस पर 12 फीसदी IGST लगता है. काउंसिल इसे घटकार जीरो कर सकती है.बता दें कि इस दवा का एक डोज 63 लाख रुपये का है. सिनेमा हॉल में मिलने वाले फूड एंड बेवरेज पर भी जीएसटी को 18 फीसदी से कम करके पांच फीसदी किया जा सकता है.

यूटिलिटी वाहनों पर 22 फीसदी सेस
फिटमेंट कमेटी ने सिफारिश की है कि सभी यूटिलिटी वाहन (मल्टी यूटिलिटी वाहन या क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन (XUV)) पर 22 फीसदी सेस लगेगा. चार मीटर से ज्यादा लंबे, 1500 CC क्षमता के इंजन वाले वाहन को SUVs माना जाएगा. इसके साथ ही 170 mm ग्राउंड क्लियरेंस वाले व्हीकल्स को SUV की कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है. इन सभी स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले वाहनों पर 22 फीसदी का सेस लग सकता है. मौजूदा समसय में ऑटो कंपनियां कैटेगरी के अनुसार, सेस वसूल रही हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...