22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorized'रिंकिया के पापा' गाने पर बने मीम, लेकिन असली मतलब नहीं समझे...

‘रिंकिया के पापा’ गाने पर बने मीम, लेकिन असली मतलब नहीं समझे लोग, बोले मनोज तिवारी

Published on

नई दिल्ली ,

साहित्य आज तक के दूसरे दिन भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी ने शिरकत की. साहित्य आज तक के मंच पर आते ही मनोज तिवारी ने माता रानी का भजन गाया. मनोज तिवारी की आवाज में माता रानी का भजन सुनकर वहां बैठे लोगों झूम उठे. इसके बाद मनोज तिवारी ने अपने गानों पर बनने वाली मीम और बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री का भी जिक्र किया.

साहित्य का मतलब क्या है
मनोज तिवारी ने बताया कि उनके लिये साहित्य का मतलब सिर्फ पढ़ना नहीं, बल्कि गढ़ना भी है. वो कहते हैं कि पता चला बहुत पढ़ लें. इसके बाद सारा ज्ञान निगेटिविटी में निकल रहा है. साहित्य का मतलब खुशी मिलनी चाहिये. कई बार मैं अपने विरोधियों की तारीफ करता हूं. यही परिवर्तन का साहित्य है.

‘रिंकिया के पापा’ गाने पर बनने वाले मीम पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, पहले जो शादियां होती थीं. तीन साल के लिये गउना हो जाता था. फिर महिलाएं अपने पति का चेहरा देखती थीं. इसको बदलने की जरूरत है. कोई मेरा साहित्य नहीं समझता है. लोग मीम बना देते हैं. ‘रिंकिया के पापा’ पर जितना मीम बना होगा. शायद ही उतना किसी गाने पर नहीं बना है. सच यही है कि मनोज तिवारी के गाने पर मीम बना.

जब भाग्यश्री से हुई मनोज तिवारी की अनबन 
साहित्य आज तक के मंच पर मनोज तिवारी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके साथ की गई फिल्म पर भी बात की. वो कहते हैं कि ‘हमने भाग्यश्री के साथ एक फिल्म की थी. नाम था ‘एगो चुम्मा दे दो राजाजी.’ हमने फिल्म के नाम का विरोध किया. हमने कहा कि कहा कि ये नाम ऐसा रखोगे, तो लोग सोचेंगे कि भोजपुरी ऐसा ही नाम चलता है. पर रवि किशन ने कहा कि नहीं यही नाम अच्छा है.’ मनोज तिवारी ने ये भी कहा कहीं भाग्यश्री ये सुनकर गुस्सा ना हो जाएं. बस इन्हीं दिलचस्प बातों और गानों के साथ मनोज तिवारी ने साहित्य की शाम को खुशनुमा बना दिया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...