11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedमाइकल जैक्सन पर था अरबों रुपये का कर्ज! मौत के 15 साल...

माइकल जैक्सन पर था अरबों रुपये का कर्ज! मौत के 15 साल बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 4442 करोड़ नेटवर्थ

Published on

माइकल जैक्सन को कौन नहीं जानता! दुनियाभर में उनका डंका बजता था। गानों और अनोखे डांस ने उन्हें ‘किंग ऑफ पॉप’ बना दिया। जिस पर लाखों-करोड़ों लोग मर-मिटने को तैयार थे, उसकी मौत ने हर किसी को झकझोर दिया था। साल 2009 में महज 50 साल की उम्र में उन्होंने सबको अलविदा कह दिया। अब उनके गुजरने के 15 साल बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हाल ही में नए अदालती दस्तावेजों से पता चला है कि माइकल की मौत के समय उन पर 500 मिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज था।

रिपोर्ट के मुताबिक, Michael Jackson की संपत्ति के Executors ने 21 जून को फाइल दाखिल की, जिसमें 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके सिंगर की मौत के समय सामने आई फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है। लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट की फाइलिंग में ये खुलासा हुआ है कि उनपर 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज था।

जब माइकल जैक्सन की मौत हुई थी, तब वो ‘This Is It’ कॉन्सर्ट टूर करने वाले थे। इस टूर के सिलसिले में वो लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क और मुंबई जैसे शहर जाकर लाइव शो करने वाले थे। मालूम हो कि माइकल को उनके पर्सनल फिजिशियन कॉनराड मरे ने ऐसी घातक दवाइयां दे दी थीं, जिसकी वजह से उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस केस में कॉनराड को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया गया था।

कोर्ट फाइलिंग के अनुसार, माइकल जैक्सन की संपत्ति पर ‘दिस इज इट’ प्रमोटर AEG को लगभग 40 मिलियन डॉलर का वित्तीय झटका लगा। मौत से पहले माइकल पर कई अमेरिकी राज्यों में भी मुकदमों का सामना करना पड़ रहा था। लेनदारों ने सिंगर के खिलाफ 65 से ज्यादा दावे दर्ज किए थे। हालांकि बाद में ये कहा गया कि कई मामले सुलझ गए हैं।

माइकल जैक्सन की नेटवर्थ
माइकल जैक्सन की कुल नेटवर्थ 4442 करोड़ रुपये बताई जाती है। दस्तावेजों से पता चलता है कि उन्होंने जूलरी, फर्नीचर, गिफ्ट्स, ट्रैवल और दान देने में सबसे ज्यादा रुपये खर्च किए। उन्होंने 1994 में लीसा मैरी प्रिसले से शादी की थी। 1996 में तलाक देने के बाद डेबी रोवे से दूसरी शादी की, जो साल 2000 तक चली। माइकल के तीन बच्चे हैं- पैरिस जैक्सन, प्रिंस जैक्सन और बिगि जैक्सन। माइकल के फंड से बच्चों का भरण-पोषण होता है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...