14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedमीका सिंह का वादा, सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को...

मीका सिंह का वादा, सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को देंगे 1 लाख रुपये- उनका काम सराहनीय है

Published on

बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह ने एक्टर सैफ अली खान की जान बचाने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा को एक लाख रुपए देने का वादा किया है। उन्होंने एक्टर को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। पिछले हफ्ते सैफ पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ था। हमले के बाद उन्हें ऑटो रिक्शा से अस्पताल तक ले जाया गया था। ड्राइवर ने उन्हें ना सिर्फ हॉस्पिटल पहुंचाया, बल्कि उनसे कोई भी पैसा लेने से भी इनकार कर दिया था।

Mika Singh ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत के पसंदीदा सुपरस्टार को बचाने के लिए वो कम से कम 11 लाख रुपये का ईनाम पाने के हकदार है। उनका वीरता से भरा ये काम वास्तव में सराहनीय है! अगर संभव हो, तो क्या आप प्लीज उनसे संपर्क करने की डिटेल्स मेरे साथ शेयर कर सकते हैं? मैं सराहना के रूप में उन्हें 1 लाख रुपये का ईनाम देना चाहूंगा।’

सैफ अली खान ने दिए 50 हजार रुपये!
हमारे सहयोगी ईटाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि सैफ अली खान ने ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को 50 हजार रुपये का ईनाम दिया है। हालांकि, ड्राइवर ने रुपये-पैसे के बारे में बात नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि पैसे की कोई मांग नहीं थी, वो देते तो भी ठीक, नहीं देते तो भी ठीक था।’

सैफ के परिवार ने ड्राइवर को कहा शुक्रिया
बता दें कि सोशल मीडिया पर सैफ और ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की फोटो वायरल हुई। ड्राइवर ने IANS को बताया कि सैफ के PA ने उन्हें बुलाया था। जब वो अस्पताल पहुंचे तो सैफ के पूरे परिवार ने उन्हें थैंक्यू कहा। सैफ से 4-5 मिनट की मुलाकात हुई थी।

देर रात को सैफ पर हुआ था हमला
मालूम हो कि सैफ पर 15 जनवरी की देर रात को हमलावर ने घर में घुसकर 6 बार चाकू से वार कर दिया था। सैफ ने बच्चों और परिवार को बचाने के लिए आरोपी को सामने से कसकर पकड़ लिया था। खुद को एक्टर के चंगुल से छुड़ाने के लिए आरोपी ने हमला किया था। वो चोरी के इरादे से घर में घुसा था। उसे नहीं पता था कि वो सैफ का घर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम शहजाद है और वो बांग्लादेश का रहने वाला है। उसे बांद्रा कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है, जहां उससे पूछताछ हो रही है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...