21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहीं मिथुन चक्रवर्ती की मां, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

नहीं रहीं मिथुन चक्रवर्ती की मां, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

Published on

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. एक्टर की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन हो गया है. वो लंबे वक्त से बीमार थीं. 6 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर-पॉलिटिशयन मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पिता के बाद उनके सिर से मां का साया भी उठ गया है. शुक्रवार को उनकी मां शांतिरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. शांतिरानी मुंबई में मिथुन की पत्नी योगिता और बच्चों के साथ रहती हैं. इससे पहले वो बच्चों के साथ कोलकाता में रहा करती थीं. पर जैसे ही उनके बेटे मिथुन को सक्सेस मिली. वो मुंबई आकर रहने लगीं.

उम्र संबंधी बीमारियों से हुआ निधन
बढ़ती उम्र के साथ मिथुन की मां बीमार होती गईं. उम्र संबंधी बीमारियों से जूझते हुए उनका गुरुवार को निधन हो गया. करीब तीन साल पहले मिथुन चक्रवर्ती के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती का भी निधन हो गया था.

कुणाल घोष ने जताया दुख
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शांतिरानी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर दुख है. मिथुदा और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति मिले.

सभी लोगों की तरह मिथुन भी अपने माता-पिता से काफी अटैच थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें पेरेंट्स संग कनेक्शन पर खुलकर बात भी की थी. मिथुन ने माता-पिता संग रिश्ते पर बात करते हुए कहा था- मेरे माता-पिता को कभी एहसास नहीं हुआ कि मैं बॉलीवुड स्टार बन गया हूं. उन्होंने कभी ऐसा नहीं जताया कि वो एक स्टार के पेरेंट्स हैं. वो काफी साधारण थे, जिन्होंने आम इंसान की तरह जिंदगी जीने में विश्वास किया.

मिथुन के पिता गवर्नमेंट टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस में सुपरवाइजर तौर पर काम करते थे. वो एक हैप्पी फैमिली के हैप्पी इंसान थे. पिता के निधन के बाद मिथुन ने किसी तरह खुद को संभाला था. वहीं अब उनकी मां का जाना उन्हें गहरा सदमा दे गया. एक्टर के चाहने वाले दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. फैंस दुआ कर रहे हैं कि उन्हें जिंदगी के सबसे बड़े दुख को सहने की हिम्मत मिले.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...