24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार होने जा रही मालामाल, कश्मीर में मिले लिथियम के भंडार...

मोदी सरकार होने जा रही मालामाल, कश्मीर में मिले लिथियम के भंडार की होगी नीलामी, इतने अरब का है पूरा खजाना

Published on

नई दिल्ली

केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही जम्मू-कश्मीर में मिले दुनिया के सातवें सबसे बड़े लिथियम भंडार की नीलामी करने जा रही है। इसी साल रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन अनुमानित लिथियम संसाधनों की खोज की गई थी। इस खोज के बाद यह इलाका रातोरात सुर्खियों में आ गया था। यहां 59 लाख टन लिथियम भंडार मौजूद होने का अनुमान जताया गया है। जानकारी के मुताबिक अगले कुछ सप्ताह में केंद्र सरकार नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इसके लिए कुछ विदेशी कंपनियां भी संपर्क में हैं। बता दें कि मोबाइल से लेकर घड़ी और इलेक्ट्रिक व्हीकल से लेकर लैपटॉप तक में इस्तेमाल होनेवाली बैटरी में लिथियम ही प्रमुख रॉ मटीरियल है।

चिली से भी चल रही बातचीत
फरवरी में रियासी जिले में मिले लिथियम के भंडार के बाद सरकार को काफी उम्मीदें थीं। जानकारी के मुताबिक चिली की सरकार के साथ भी भारत इस भंडार को सुरक्षित करने के लिए बातचीत कर रहा है। हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। सरकार को उम्मीद है कि इस नीलामी से उसके खजाने में भारी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि पिछले दिनों खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 को संसद से मंजूरी मिली है। इस बिल के पास होने के बाद सरकार ने नीलामी की प्रक्रिया में तेजी की है।

बोलिविया में है सबसे बड़ा भंडार
लिथियम के मामले में बोलिविया दुनिया में नंबर एक पर है। यहां लिथियम का सबसे बड़ा भंडार मौजूद है। वहीं दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर अमेरिका चौथी पोजीशन पर चिली 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और छठे स्थान पर चीन का नाम सामने आता है। इन देशों में लिथियम का कितना बड़ा भंडार मौजूद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया का करीब 76 फीसदी लिथियम इन्हीं देशों के पास मौजूद हैं। भारत में लिथियम मिलने से पहले दुनियाभर में 9.8 करोड़ टन लिथियम का भंडार था जो अब बढ़कर 10.59 करोड़ टन हो गया है।

भारत को होगा बड़ा फायदा
जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम की अनुमानित कीमत करीब 3000 अरब रुपये बताई जा रही है। इसकी नीलामी से केंद्र सरकार के खजाने में भारी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को इसका सबसे बड़ा फायदा होगा। फिलहाल भारत में 100 फीसदी लिथियम आयात किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन में एक टन लिथियम की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...