8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized90% से ज्यादा भारतीय CEO कर रहे कॉस्ट कटिंग की प्लानिंग, सर्वे...

90% से ज्यादा भारतीय CEO कर रहे कॉस्ट कटिंग की प्लानिंग, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Published on

नई दिल्ली

अधिकांश भारतीय सीईओ बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच अपनी परिचालन लागत में कटौती करने की योजना बना रहे हैं। एक सर्वे से यह जानकारी पता चली है। हालांकि, साथ ही वे देश की आर्थिक संभावनाओं के बारे में आशावादी हैं। प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स (PWC) द्वारा जारी सालाना वैश्विक सीईओ सर्वे के अनुसार कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या या वेतन में कटौती करने की योजना नहीं बनाती हैं। दावोस में सोमवार से शुरू हुई विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक के पहले दिन यह सर्वे जारी किया गया।

4,410 सीईओ के बीच हुआ सर्वे
यह सर्वे अक्टूबर और नवंबर 2022 के बीच भारत के 68 सीईओ सहित 105 देशों और क्षेत्रों के 4,410 सीईओ के बीच आयोजित किया गया था। सर्वे से यह भी पता चला है कि 10 में से लगभग 4 सीईओ (40 फीसदी वैश्विक और 41 फीसदी भारतीय उत्तरदाताओं) को उम्मीद नहीं है कि उनकी कंपनियां 10 वर्षों में आर्थिक रूप से व्यवहार्य होंगी, यदि वे अपने मौजूदा पथ पर जारी रहती हैं।

भारत के 93% सीईओ लागत घटाने के पक्ष में
सर्वे में कहा गया कि मौजूदा माहौल के जवाब में भारत के 93 फीसदी सीईओ (वैश्विक सीईओ के 85 फीसदी और एशिया प्रशांत सीईओ के 81 फीसदी के मुकाबले) कहते हैं कि वे परिचालन लागत को कम करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही भारत के 78 फीसदी सीईओ, वैश्विक सीईओ के 73 फीसदी और एशिया पैसिफिक के 69 फीसदी सीईओ को लगता है कि अगले एक साल में वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट आएगी।

दूसरे देशों के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर
हालांकि, सर्वे में पाया गया कि धूमिल वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद 57 फीसदी या 10 में से पांच भारतीय कॉरपोरेट अगले एक साल में भारत की आर्थिक वृद्धि के बारे में आशान्वित हैं, बावजूद इसके कि वैश्विक दृष्टिकोण निराशाजनक है। इसके विपरीत एशिया पैसिफिक के केवल 37 फीसदी सीईओ और 29 फीसदी वैश्विक सीईओ अगले 12 महीनों में अपने देशों या क्षेत्रों में आर्थिक विकास में सुधार की उम्मीद करते हैं।

50% सीईओ साइबर सिक्योरिटी में बढ़ा रहे निवेश
भारत के 67 फीसदी सीईओ ने कहा कि वे अस्थिर भू-राजनीतिक परिदृश्य के कारण अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को समायोजित कर रहे हैं। जबकि उनमें से 59 फीसदी ने सूचित किया कि वे उत्पादों और सेवाओं में विविधता ला रहे हैं। सर्वे में यह भी पाया गया कि 50 प्रतिशत भारतीय सीईओ साइबर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता में निवेश बढ़ा रहे हैं।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...