18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी ने खड़ी की एलन मस्‍क के रास्‍ते में दीवार, स्टारलिंक...

मुकेश अंबानी ने खड़ी की एलन मस्‍क के रास्‍ते में दीवार, स्टारलिंक पर सरकार से की ये बड़ी मांग

Published on

नई दिल्‍ली

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्‍स एलन मस्‍क के रास्‍ते में खड़े हो गए हैं। उन्‍होंने एलन मस्क की स्टारलिंक और अमेजन की कुइपर को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम देने से पहले उनकी पहुंच की समीक्षा करने के लिए ट्राई से आग्रह किया है। रिलायंस का कहना है कि स्पेक्ट्रम का आवंटन नीलामी के जरिए होना चाहिए ताकि भारतीय कंपनियों को भी बराबरी का मौका मिल सके।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को ल‍िखा पत्र
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दूरसंचार नियामक ट्राई और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी ने स्पेक्ट्रम आवंटन के प्रशासनिक तरीके पर आपत्ति जताई है। उनका और एयरटेल के सुनील मित्तल का मानना है कि स्पेक्ट्रम का आवंटन नीलामी के माध्यम से होना चाहिए।दूसरी तरफ, स्टारलिंक के सीईओ एलन मस्क नीलामी का विरोध करते हैं। सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम में अभी व्यक्तिगत या घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

क्‍या है र‍िलायंस का पक्ष?
रिलायंस का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया से घरेलू दूरसंचार कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। यह उद्योग के हित में होगा। रिलायंस ने कहा है कि अभी अनिश्चितता का माहौल है। स्पेक्ट्रम आवंटन को प्राथमिकता दिए जाने के बावजूद किसी भी घरेलू कंपनी को अपने जियो-सैटेलाइट स्टेशन स्थापित करने का अवसर नहीं मिल पाएगा।

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम का आवंटन प्रशासनिक रूप से किया जाएगा और कोई नीलामी नहीं होगी। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा है कि यह मुफ्त नहीं होगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत के बाद मस्‍क का रुतबा बढ़ा है। उन्‍हें सरकारी दक्षता विभाग यानी DODGE की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रचार में एलन मस्‍क ने डोनाल्‍ड ट्रंप का पुरजोर समर्थन क‍िया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...