7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी को मिली Z+ सिक्योरिटी, 50 कमांडो करेंगे सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों...

मुकेश अंबानी को मिली Z+ सिक्योरिटी, 50 कमांडो करेंगे सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद फैसला

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ कर दिया है। यह टॉप कैटेगरी की सुरक्षा है। सरकार ने केंद्रीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंबानी पर खतरे की समीक्षा किए जाने के बाद यह कदम उठाया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुकेश अंबानी को पहली बार 2013 में ‘भुगतान आधार’ पर सीआरपीएफ कमांडो का ‘जेड’ श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया गया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष की पत्नी नीता अंबानी को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें कमांडो की संख्या कम होती है।

सुरक्षा में लग सकते हैं कुल 40-50 कमांडो
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार अंबानी दुनिया के 10वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। सूत्रों ने बताया कि मुकेश अंबानी की सुरक्षा को टॉप कैटेगरी अर्थात ‘जेड प्लस’ में बदल दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को मौजूदा सुरक्षा कवर को बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ करने और उनकी सुरक्षा में और कमांडो शामिल करने के लिए कहा जा सकता है। उनकी सुरक्षा में कुल 40-50 कमांडो शामिल हो सकते हैं, जो पाली में काम करते हैं। सीआरपीएफ अभी अंबानी के आवास और कार्यालय परिसर को भी सुरक्षा प्रदान करता है। पिछले साल की शुरुआत में अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी कार बरामद हुई थी। उसके बाद अंबानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

गौतम अडानी को भी मिल रही जेड कैटेगरी की सुरक्षा
अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडाणी को भी पिछले महीने केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ कमांडो का ‘जेड’ श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा कवर मुहैया कराया था। यह सुविधा भी ‘भुगतान के आधार’ पर मुहैया की जा रही है। सीआरपीएफ जिन प्रमुख लोगों को सुरक्षा मुहैया कराता है, उनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हैं।

119 लोगों को सुरक्षा दे रहा सीआरपीएफ
सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) कुलदीप सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि बल 119 लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे ‘वीआईपी’ सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक नयी बटालियन प्रदान की है। इस कार्य के लिए पहले से ही छह बटालियन हैं और ऐसी प्रत्येक इकाई में लगभग 800 कर्मी होते हैं।

कितनी तरह की होती है सुरक्षा
देश में सुरक्षा उन खास लोगों को दी जाती है, जिनकी जान को जोखिम होता है। खतरे का स्‍तर जिस तरह का होता है, उसी तरह की सुरक्षा प्रदान की जाती है। खतरे को देखते हुए सुरक्षा श्रेणी को मुख्‍य रूप से 6 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें एसपीजी, जेड+ (उच्चतम लेवल), जेड, वाई+, वाई और एक्स कैटेगरी शामिल हैं। यह सिक्‍योरिटी कवर राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, अभिनेता और अन्य वीआईपी को मिलती है।

इजराइली मार्शल आर्ट में ट्रेंड हैं अंबानी के पर्सनल गार्ड्स
मुकेश अंबानी के पास करीब 15-20 पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी हैं। ये गार्ड्स बिना हथियारों के होते हैं। इन गार्ड्स को इजराइल की सिक्योरिटी कंपनी ने ट्रेनिंग दी है। ये गार्ड्स अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये सिक्योरिटी गार्ड्स क्राव मगा (इजराइली मार्शल आर्ट) में ट्रेंड हैं। ये गार्ड्स दो शिफ्ट में काम करते हैं। इनमें भारतीय सेना के रिटायर्ड और NSG के जवान भी शामिल हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...