5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedनई बहू के आते ही मुकेश अंबानी को जोरदार मुनाफा, सिर्फ 10...

नई बहू के आते ही मुकेश अंबानी को जोरदार मुनाफा, सिर्फ 10 दिन में कमा डाले 25000 करोड़!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को संपन्न हो गई, जिसके बाद रिसेप्‍शन कार्यक्रम किया गया था. दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक अनंत राधिका की शादी में दुनिया भर के सितारों का जमावड़ा हुआ. दिग्‍गज राजनेता भी इस शादी के फंक्‍शन में शामिल हुए थे. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और फीफा के प्रेसिडेंट तक इस वेडिंग फंक्‍शन में शामिल हुए. इस बीच, मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में जोरदार मुनाफा हुआ है.

अनंत-राधिका की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादी में से एक मानी जा रही है, माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने इस शादी में मोटा पैसा खर्च क‍िया है. हालांकि इस बीच इनकी संपत्ति में फर्क नहीं पड़ा, बल्कि इन्‍हें नेटवर्थ में तगड़ा मुनाफा हुआ है. मुकेश अंबानी की दौलत एक दिन में रिकॉर्ड बढ़ी है. ब्‍लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्‍स के मुताबिक, इनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई है.

मुकेश अंबानी को हुआ फायदा
नेटवर्थ में बढ़ोतरी के बाद मुकेश अंबानी को दुनिया के अमीरों की लिस्‍ट में फायदा मिला है. मुकेश अंबानी एक पायदान ऊपर आ चुके हैं और अभी भी एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति (Asia Richest Person) बने हुए हैं. मुकेश अंबानी  अब दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में 12वें पायदान से बढ़कर 11वें स्‍थान पर आ गए हैं. ब्‍लूमबर्ग बिलियनेर के मुताबिक, इनकी नेटवर्थ 5 जुलाई को 118 अरब डॉलर थी, जो बढ़कर 121 अरब डॉलर हो चुकी है.

सिर्फ 10 दिन में 25000 करोड़ की कमाई
इसका मतलब है कि पिछले 10 दिनों में इनकी संपत्ति में 3 अरब डॉलर ( लगभग 25000 करोड़ रुपये ) का इजाफा हुआ है. सोमवार के आंकड़े को देखें तो मुकेश अंबानी को पिछले 24 घंटे के दौरान 109 मिलियन डॉलर ( करीब 9110 करोड़ रुपये ) की कमाई हुई है. अभी ये दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं.

रिलायंस के शेयरों में जोरदार तेजी
12 जुलाई को शादी वाले दिन रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों (Reliance Industries Share) में 1 फीसदी की तेजी आई थी. शेयरों में तेजी के कारण मुकेश अंबानी की वेल्‍थ में भी इजाफा देखा गया. पिछले एक महीने में इसके शेयर 6.65% चढ़े हैं. छह महीने में इसके शेयर 14.90% तक का रिटर्न दिया है. हालांकि मंगलवार को इसके शेयर 1.11 फीसदी से ज्‍यादा गिरकर 3,159 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...