8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमुंबई एयरपोर्ट ने दिल्ली को पीछे छोड़कर हासिल किया बड़ा सम्मान, दुनिया...

मुंबई एयरपोर्ट ने दिल्ली को पीछे छोड़कर हासिल किया बड़ा सम्मान, दुनिया के तीन हवाई अड्डों में हुआ शामिल

Published on

मुंबई

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हवाई यात्रियों को उन्नत सेवाएं मुहैया कराने के लिए एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने मुंबई एयरपोर्ट को लेवल-5 का ऐक्रेडिशन दिया है। देश में यह ऐक्रेडिशन हासिल करने वाला मुंबई पहला एयरपोर्ट है। जबकि दुनियाभर में यह ऐक्रेडिशन सिर्फ दो एयरपोर्ट के पास है। एसीआई ने हवाई अड्डे पर ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवाएं देने के मामले में मुंबई एयरपोर्ट को कसौटी पर खरा पाया है। काउंसिल के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट के यात्रियों ने संतुष्ट रखने हुए संचालन में अपनी ऊंची पहचान बनाई है। इस सम्मान से हवाई अड्डे को दुनिया के श्रेष्ठ एयरपोर्ट की सूची में शामिल कर दिया है।

क्यों मिला लेवल-5 ऐक्रीडेशन
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) दुनियाभर में इकलौती एजेंसी है। जो हवाई अड्‌डों पर मौजूद यात्रियों की सुविधाओं के आधार ऐक्रीडेशन जारी करती है। इसमें यात्रियों के अनुभवों की जांच की जाती है। इन सुविधाओं का रखरखाव कैसे हो रहा है? यह भी देखा जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे को यह उपलब्धि पिछले दिनों डिजिटल फर्स्ट के तमाम इनीशिएटिव के बाद हासिल हुई है। इसमें हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले लोगों के सफर को सरल बनाया गया है। तकनीक के इस्तेमाल से स्टॉफ के दखल को कम किया गया है। एयरपोर्ट पर इसी मुहिम के महत ई-गेटवे लगाए गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट की इस उपलब्धि पर अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने भी प्रसन्न व्यक्त की है।

जीत अडानी बोले-रोमांचित हूं
मुंबई एयरपोर्ट को लेवल पांच का एक्रीडेशन हासिल होने पर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के निदेशक जीत अदानी ने कहा ने खुशी वयक्त की है। अडानी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा (CSMIA) दुनिया के अग्रणी हवाई अड्डों में से एक होने पर रोमांचित हूं। यह यात्रियों अनुभव को समझने और उसे बेहतर बनाने के लिए हमारे समर्पण का परिणाम है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रखरखाव करने की जिम्मेदारी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड के पास है। पिछले सालाें मुंबई हवाई अड्‌डे पर यात्रियों की संख्या के साथ एयरक्राफ्ट मूवमेंट और कार्गो में लगातार इजाफा हुआ। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल, 2023 से मार्च 2024 के बीच मुंबई एयरपोर्ट से 5.2 करोड़ से अधिक लोगों ने यात्रा की।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...