22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedमुनव्वर फारूकी और नई बेगम महजबीन न‍िकाह के बाद पहली बार दिखे...

मुनव्वर फारूकी और नई बेगम महजबीन न‍िकाह के बाद पहली बार दिखे साथ, जल्‍द वलीमा में मनाएंगे जश्‍न

Published on

हाल ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि मुनव्वर फारूकी ने दूसरा निकाह कर लिया है। यह तक दावा किया जाने लगा कि मुनव्वर ने जिससे शादी की है, उनका नाम महजबीन कोटवाला है, और वह पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। लेकिन मुनव्वर की दूसरी बेगम की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन अब न्यूली वेड मुनव्वर फारूकी और उनकी बेगम की साथ में दो तस्वीरें सामने आई हैं, और यह भी क्लियर हो गया है कि मुनव्वर ने जिससे शादी की है, वह महजबीन कोटवाला ही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला साथ में पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

लोनावला में हैं मुनव्वर फारूकी, बेटे के बर्थडे की पार्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी फिलहाल लोनावला गए हैं, जहां वह बेटे मिकेल का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। उन्होंने एक बर्थडे पार्टी भी रखी है, जिसमें परिवार के अलावा दोस्त शामिल होंगे।

मुनव्वर फारूकी के रिसेप्शन में सलमान और कई सितारे!
‘एफ3न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन भी रखेंगे, जिसमें फिल्मी सितारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सलमान खान भी शामिल हो सकते हैं। एक पार्टी उन्होंने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी रखी थी, जिसमें हिना खान के भी शामिल होने की खबरें आईं।

हिना खान ने दिया था मुनव्वर के निकाह का हिंट
हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया था, जिसमें बैकग्राउंड में गाना बज रहा था-मेरे यार की शादी है। मुनव्वर फारूकी ने महजबीन कोटवाला से 26 मई को आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में निकाह किया था।

मुनव्वर की पहली शादी और बेटा, मेहजबीन भी तलाकशुदा
एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि महजबीन कोटवाला तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। यह मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला दोनों की ही दूसरी शादी है। मुनव्वर फारूकी ने पहली शादी जैस्मिन से की थी, जिससे उन्हें एक बेटा है। लेकिन दोनों का साल 2022 में तलाक हो चुका है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...