8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमस्क ने कर्मचारियों को भेजा पहला मेल, सभी को दी चेतावनी, कहा-...

मस्क ने कर्मचारियों को भेजा पहला मेल, सभी को दी चेतावनी, कहा- आने वाले हैं बुरे दिन!

Published on

वॉशिंगटन

ट्विटर के नए बॉस और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कंपनी खरीदने के बाद बुधवार को अपने कर्मचारियों को पहला मेल भेजा है। इसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि ‘मुश्किल समय आने वाला है’ और कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ खत्म करने के बारे में सूचित किया है। इससे पहले एक खबर में कहा गया था कि मस्क के आने के बाद ट्विटर में लोगों पर वर्कलोड काफी बढ़ गया है। कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के हफ्ते में 84 घंटे काम करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को खरीदने के बाद 3.95 बिलियन डॉलर के कार निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयर्स बेच दिए हैं। कर्मचारियों को अपने पहले मेल में मस्क ने चेतावनी दी कि अमेरिका में ‘कमजोर आर्थिक हालात’ का मतलब है कि ट्विटर के लिए चुनौतियां आने वाली हैं। विश्लेषकों ने 2023 के लिए विज्ञापन खर्च में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जो ट्विटर के लिए हानिकार हो सकता है। ट्विटर के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता है।

मस्क ने किया वर्क फ्रॉम होम का विरोध
अरबपति बिजनेसमैन ने कहा कि वह चुनौतियों के बारे में ‘झूठ’ नहीं बोल सकते। इससे पहले मस्क ने वर्क फ्रॉम होम का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ ‘खास’ लोगों को ही ऐसा करने की अनुमति होगी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एक मेल में मस्क ने कहा कि आगे की राह मुश्किल है और सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत से काम करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में सर्वोच्च प्राथमिकता बॉट/ट्रोल/स्पैम को खोजना और सस्पेंड करना है।

कम हो गए हैं ट्विटर के विज्ञापन
मस्क के मैनेजमेंट ट्विटर के विज्ञापन राजस्व को प्रभावित कर सकता है। उनके सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के बाद कार निर्माता ऑडी और बीमा कंपनी Allianz जैसी कई कंपनियो ने ट्विटर पर विज्ञापन खर्च को रोक दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क की डेडलाइन को पूरा करने के लिए कंपनी में वर्कलोड इतना बढ़ गया है कि कुछ मैनेजर्स को रविवार और शनिवार को दफ्तर में ही सोना पड़ रहा है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...