21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमस्क ने समझा था खराब, जुकरबर्ग ने उसी पर दांव खेल लॉन्च...

मस्क ने समझा था खराब, जुकरबर्ग ने उसी पर दांव खेल लॉन्च किया Threads, अब ट्विटर ने दी केस की धमकी

Published on

एलन मस्क ने ट्विटर से बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। शायद एलन मस्क का मानना था कि उनके कुछ कर्मचारी हुनरमंद नहीं है। लेकिन ट्विटर के इन्हीं पुराने कर्मचारियों पर मेटा ओनर मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दांव खेला। मतलब उन्हें नौकरी पर रख लिया। फिर इसके बाद ट्विटर की टक्कर में थ्रेड्स ऐप को लॉन्च कर दिया। लॉन्च के बाद ही थ्रेड्स को काफी पसंद किया जा रहा है। मात्र एक दिन में थ्रेड को करोड़ों बार डाउनलोड किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ऐसी ही थ्रेड्स की पॉपुलैरिटी कायम रहती हैं, तो आने वाले दिनों में थ्रेड्स ट्विटर की छुट्टी कर सकता है।

ट्विटर ने दी थ्रेड को धमकी
शायद यही वजह है कि अब ट्विटर ने थ्रेड्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्विटर के वकील एलेक्स स्पिरो ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को धमकी दी है। एलेक्स ने एक पत्र में कहा कि ट्विटर की ओर से मेटा प्लेटफॉर्म पर मुकदमा किया जाएगा। अब सवाल उठता है कि आखिर मुकदमा किस आधार पर किया जाएगा? तो बता दें कि ट्विटर के वकील का कहना है कि मेटा ने ट्विटर के पुराने कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है, जिसे ट्विटर ने नौकरी से निकाल दिया था। ट्विटर की मानें, तो ट्विटर के पुराने कर्मचारियों के जरिए ट्विटर की संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ट्विटर की मार्केटिंग और अन्य गोपनीय जानकारियों का गलत इस्तेमाल किया गया है।

थ्रेड्स और ट्विटर को लेकर बयानबाजी जारी

  • ट्विटर की ओर से इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट का केस मेटा पर किया जा सकता है और मेटा को तत्काल प्रभाव से ट्विटर ट्रेड सीक्रेट और अन्य गोपनीय जानकीर के इस्तेमाल को बंद करने की नसीहत दी गई है।
  • मामले में मेटा स्पोक्सपर्सन एंडी स्टोन ने कहा है कि थ्रेड टीम में ट्विटर का कोई पूर्व कर्मचारी शामिल नहीं हैं।
  • इसके जवाब में एलन मस्क ने कहा कि प्रतिस्पर्धा ठीक है, लेकिन धोखेबाजी सही नहीं है।
  • इस मामले में इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ एक्सपर्ट मार्क ने कहा है कि ट्विटर की तरह थ्रेड्स में डॉयरेक्ट मैसेज और कीवर्ड सर्च का ऑप्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में ट्विटर को केस करने से पहले थ्रेड की डिटेल के बारे में जरूर पढ़ लेना चाहिए।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...