10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedनायडू बनेंगे CM... चुनाव में जीत के बाद रॉकेट बने TDP से...

नायडू बनेंगे CM… चुनाव में जीत के बाद रॉकेट बने TDP से जुड़े ये शेयर, 20% की तेजी

Published on

नई दिल्‍ली ,

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली. शेयर मार्केट में बुधावार को शानदार बढ़ोतरी के बाद ये शेयर भी तेजी के साथ चढ़े. इन कंपनियों का तेलुगु देशम पार्टी से सीधा कनेक्‍शन है. ऐसे में TDP के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इन शेयरों में शानदार तेजी आई है.

5 जून को इन शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी आई. इन शेयरों में हेरिटेज फूड्स और अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी शामिल हैं. कंपनी के शेयरों में यह तेजी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी को मिली भारी जीत के बाद आया है.

मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे चंद्रबाबू नायडू
माना जा रहा है कि टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वहीं वह एनडीए गठबंधन को भी समर्थन देने वाले हैं. एनडीए फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार सरकार गठबंधन वाली होगी. बीजेपी को बहुमत से 32 सीटें कम मिली हैं.

दोनों कंपनियों का टीडीपी से क्‍या कनेक्‍शन
NSE पर अमारा राजा एनर्जी के शेयर दोपहर 1 बजे 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1,217.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट (MD) गल्ला जयदेव हैं, ये टीडीपी से 2 बार सांसद रहे हैं और लोकसभा में टीडीपी के नेता भी रहे हैं. हालांकि इस बार ये चुनाव मैदान में नहीं थे.

वहीं टीडीपी से जुड़ी दूसरी कंपनी हेरिटेज फूड्स के शेयर एनएसई पर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 544 रुपये प्रति शेयर के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने ही की थी. यह कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्रीकल्‍चर तीन सेगमेंट में कारोबार करती है.

3 दिन में 38 फीसदी चढ़ा ये शेयर
हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले 3 दिन में करीब 38 फीसदी की तेजी आई है. इस साल अब तक इस शेयर में करीब 80 फीसदी की शानदार तेजी देखने को मिली है. यह कंपनी 11 राज्‍यों में डेयरी का प्रोडक्‍ट्स बेचती है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...