8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग रिसर्च में आया था नाम, अहमदाबाद की ऑडिटर फर्म ने छोड़ी...

हिंडनबर्ग रिसर्च में आया था नाम, अहमदाबाद की ऑडिटर फर्म ने छोड़ी अडानी की कंपनी

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के बारे में आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अहमदाबाद की एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए थे। इस कंपनी ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस से किनारा कर लिया है। कंपनी ने शेयर मार्केट्स को बताया कि M/s. Shah Dhandharia & Co. LLP ने रिजाइन दे दिया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी टोटल गैस की इंडिपेंडेंट ऑडिटर Shah Dhandharia एक छोटी कंपनी है। इसकी कोई वेबसाइट नहीं है। इसके केवल चार पार्टनर और 11 कर्मचारी हैं। रेकॉर्ड्स के मुताबिक इसने 2021 में हर महीने 32,000 रुपये का किराया दिया। इसके खाते में अडानी की कंपनियों के अलावा केवल एक ही लिस्टेड कंपनी है जिसका मार्केट कैप करीब 64 करोड़ रुपये है।

अडानी टोटल गैस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट्स M/s. Shah Dhandharia & Co. LLP ने रिजाइन कर दिया है। यह दो मई से प्रभावी हो गया है। कंपनी ने इसके साथ ही ऑडिटर के इस्तीफे का लेटर भी अटैच किया है। ऑडिटर का कहना है कि 26 जुलाई, 2022 को उसे पांच साल का दूसरा टर्म दिया गया था और उसने 31 मार्च, 2023 को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए कंपनी का ऑडिट कर दिया है। उसका कहना है कि वह दूसरे असाइनमेंट में व्यस्त है, इसलिए उसने रिजाइन कर दिया है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वह अडानी एंटरप्राइजेज से भी रिजाइन देगी या नहीं। अडानी एंटरप्राइजेज चार मई को अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पर विचार करेगी।

समय बढ़ाने का विरोध
हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को आई रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों के भाव बढ़ाने में हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था। लेकिन इस कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से अधिक समय तक गिरावट आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी (SEBI) से इन आरोपों की जांच करने को कहा है। कोर्ट ने इसके लिए दो मई तक का समय दिया था। लेकिन सेबी ने इसे छह महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस बारे में जनहित याचिका दाखिल करने वाले वकील विशाल तिवारी ने सेबी को ज्यादा समय देने का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे जांच लंबी खिंच जाएगी और अतिरिक्त देरी होगी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...