29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedथप्पड़ कांड पर नाना पाटेकर ने दी सफाई, हाथ जोड़ मांगी माफी,...

थप्पड़ कांड पर नाना पाटेकर ने दी सफाई, हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘ये गलती से…’

Published on

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो सेल्फी लेने आए शख्स को थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे। मामला वाराणसी में फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग के दौरान का था। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब बढ़ते इस पूरे मामले को लेकर नाना पाटेकर ने सफाई दी और माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें थप्पड़ कांड को लेकर सफाई देते हुए देखा जा सकता है।

नाना पाटेकर का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई के द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसे एक्टर की टीम द्वारा जारी किया गया था। इसमें नाना कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैंने एक बच्चे को मारा है हालांकि, ये सीक्वेंस हमारी फिल्म का है। हमें एक रिहर्सल करनी थी। पीछे से कोई कहता है, ये बुढऊ टोपी बेचनी है। मैंने हैट पहना था। वो आता है तो मैं उसे मारता हूं। मैं कहता हूं कि बदतमीजी मत करो। तमीज से पेश आओ। ये तरीका नहीं है और वो भाग जाता है। हमें डायरेक्टर ने एक और रिहर्सल करने के लिए कहा और बोले शुरू करो नाना जी। उसी बीच ये बच्चा आ जाता है। हमें लगा हमारे ही टीम का बच्चा है और सीन के हिसाब से हमने मार दिया। उससे कहा कि बदतमीजी मत करो। निकलो यहां से। बाद में पता चला कि वो हमारी टीम का हिस्सा नहीं है फिर हमने उसे बुलाया लेकिन वो भाग गया था। उसके वीडियो को शायद उसके किसी दोस्त ने शूट किया होगा। हमने कभी किसी को फोटो के लिए मना नहीं किया है।’

हाथ जोड़कर मांगी माफी
नाना पाटेकर आगे कहते हैं, ‘अब ये गलती से हो गया। हमें पता नहीं कि वो कहां से आया। हमने अपना ही बंदा समझकर ऐसा किया है। अगर कोई गलतफहमी है तो माफ करना मुझे। हम ऐसा किसी को मारते नहीं हैं। आजतक हमने ऐसा किया नहीं है। सभी लोग हमसे इतना प्यार करते हैं और हम उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे। उसके सामने हम माफी मांगना चाहते थे। उसको ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन मिला नहीं। बेवजह ही एक थप्पड़ खा गया। डर से भागा होगा।’

दशाश्वमेध घाट के पास की जा रही ‘जर्नी’ की शूटिंग
आपको बता दें कि नाना पाटेकर फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग वाराणसी में दशाश्वमेध घाट के पास कर रहे थे। इसे ‘गदर 2’ फेम डायरेक्टर अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसका ऐलान सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म की हिट के बाद किया गया। गौरतलब है कि ‘जर्नी’ में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी दिखाई देने वाले हैं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...