7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedकोविड संक्रमित हुए 'नाटू नाटू' कंपोजर एमएम कीरावानी, डॉक्टर ने दी बेड...

कोविड संक्रमित हुए ‘नाटू नाटू’ कंपोजर एमएम कीरावानी, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Published on

कोविड एक बार से रफ्तार पकड़ने की तरफ बढ़ चला है और धीरे-धीरे इससे संक्रमित होनेवाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। हाल ही में एक्ट्रेस किरण खेर के बाद पूजा भट्ट के कोविड की चपेट में आने की खबर आई थी और अब फिल्म ‘आरआरआर’ के फेमस सॉन्ग ‘नाटू नाटू’के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावनी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

जहां कोरोना को लेकर खबरें आनी बंद हो चुकी थी, अब पिछले कुछ समय से लगातार इसके केस बढ़ने लगे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के की लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और अब हाल ही में अपने सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावनी भी इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं।

कहा- मेडिकेशन के साथ कम्प्लीट बेड रेस्ट पर हूं
कीरावनी ने कहा कि सारा उत्साह और सारे एक्साइटमेंट ने मुझे जकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि मैं कोविड से संक्रमित हूं और मेडिकेशन के साथ कम्प्लीट बेड रेस्ट पर हूं।

‘हम हमेशा अमेरिका में अवॉर्ड्स सेरिमनी में जीतते रहेंगे’
उन्होंने ऑस्कर में फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने को मिले अवॉर्ड को याद करते हुए कहा, ‘वो सब एकदम कल्पना की तरह था। हम हमेशा अमेरिका में अवॉर्ड्स सेरिमनी में जीतते रहेंगे। नाटू नाटू को थोड़ा ही समय में दुनिया भर में एक अलग पहचान मिल गई।’

बोले- अब कोई ‘नाटू नाटू’ नहीं बनेगा
उन्होंने ये भी कहा कि अब कोई ‘नाटू नाटू’ नहीं बनेगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी अपने कम्पोजिशन में कुछ भी रिपीट नहीं किया है। आगे भी मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है। चाहे ऑफर कितना ही बड़ा क्यों न हो।’

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...