8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकल से नवरात्रि, अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, महीने में 21 दिन...

कल से नवरात्रि, अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, महीने में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद

Published on

नई दिल्ली,

देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है. सोमवार से नवरात्रि पर्व शुरू होने जा रहा है. इसके अलावा दशहरा-दिवाली समेत कई त्योहारों के चलते अक्टूबर महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहेगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम है और आप इसे अगले महीने पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसा करने के बजाय इसी महीने इसे निपटा लें. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्टूबर महीने की शुरुआत लगातार 9 दिन के बैंक हॉलिडे के साथ हो रही है और पूरे महीने कुल 21 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा.

त्योहारों से भरा है अक्टूबर महीना
त्योहारों की भरमार के साथ ही अक्टूबर 2022 में बैंक हॉलिडे की भी भरमार देखने को मिलेगी. आरबीआई (RBI) के अक्टूबर हॉलिडे कैलेंडर को देखें तो इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, ईद समेत कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे. गांधी जयंती के दिन भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा और इस दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी है. ऐसे में यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा कि अगले महीने बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट पर नजर जरूर मार लें.

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. त्योहारी सीजन में भले ही बैंकों के ब्रांच बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड में पूरे कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपबल्ध रहेगी.
अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख कारण जगह
1 अक्टूबर अर्धवार्षिक क्लोजिंग सिक्किम
2 अक्टूबर गांधी जयंती, रविवार सभी जगह
3 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर
4 अक्टूबर दुर्गा पूजा/दशहरा कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय
5 अक्टूबर दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव मणिपुर को छोड़ पूरे भारत में
6 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
7 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
8 अक्टूबर दूसरा शनिवार सभी जगह
9 अक्टूबर रविवार सभी जगह
13 अक्टूबर करवा चौथ शिमला
14 अक्टूबर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जम्मू और श्रीनगर
16 अक्टूबर रविवार सभी जगह
18 अक्टूबर कटि बिहू असम
22 अक्टूबर चौथा शनिवार सभी जगह
23 अक्टूबर रविवार सभी जगह
24 अक्टूबर काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल छोड़ सभी जगह
25 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर
26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर
27 अक्टूबर भाईदूज गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ
30 अक्टूबर रविवार सभी जगह
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती रांची, पटना और अहमदाबाद

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...