24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedरेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने संपत्ति में...

रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने संपत्ति में मांगी 75 फीसदी हिस्सेदारी, रखी ये शर्त

Published on

नई दिल्ली

पिछले दिनों भारत के दिग्गज उद्योगपति और सिंघानिया ग्रुप के गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने का ऐलान किया था। रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और अध्यक्ष गौतम सिंघानिया 32 साल की शादी को तोड़कर अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग हो रहे हैं। 58 साल के गौतम सिंघानिया ने नमाज मोदी से आठ साल के रिलेशनशिप के बाद साल 1999 में शादी की थी। अब गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने अलग होने के लिए शर्त रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमाज मोदी ने कुल संपत्ति में 75 फीसदी की हिस्सेदारी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, सिंघानिया अपनी पत्नी से अलग होने के लिए उनकी शर्त से काफी हद तक सहमत हैं, लेकिन उन्होंने एक फैमिली ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है। सिंघानिया ने उस ट्रस्ट में परिवार की वेल्थ और एसेट्स को ट्रांसफर करने के लिए कहा है, जिसमें वह एकमात्र मैनेजिंग ट्रस्टी होंगे।

सोशल मीडिया पर लिखी थी ये बात
गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, “मैं नवाज मोदी से अलग हो रहा हूं, लेकिन निहारिका और निशा के लिए बेहतरीन काम करता रहूंगा।” गौतम सिंघानिया ने इसके साथ ही अपील की है कि उनकी निजता और सम्मान उनके सम्मान की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने लिखा, “यह एक व्यक्तिगत फैसला है और हमें अपने संबंधों को जीने की आजादी चाहिए। इस समय पूरे परिवार को आपके गुड विशेस की जरूरत है। नवाज मोदी सिंघानिया से तलाक के ठीक पहले गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा था कि ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी मुंबई में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती हैं।

रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस
गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपये है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...