14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedगर्दन में लगी चोट, 'झलक दिखला जा 10' में रुबीना दिलैक कैसे...

गर्दन में लगी चोट, ‘झलक दिखला जा 10’ में रुबीना दिलैक कैसे करेंगी परफॉर्म? फैन्स हुए परेशान

Published on

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में रुबीना दिलैक हर वीकेंड अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ फैन्स के सामने होती हैं. इस बार भी ऐसा ही कुछ होने ही वाला था लेकिन इस बीच एक्ट्रेस संग रिहर्सल करते हुए हादसा हो गया. पार्टनर और कोरियोग्राफर सनम जौहर संग रुबीना दिलैक प्रैक्टिस कर रही थीं. उस दौरान उनकी गर्दन में चोट आ जाती है. ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रहीं रुबीना दिलैक ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि आखिर उनकी गर्दन में चोट आई कैसे.

इसके साथ ही रुबीना दिलैक ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी गर्दन पर बैंडेज लगी नजर आ रही है. गर्दन से लेकर कंधे तक पट्टी लगी हुई नजर आ रही है. रुबीना दिलैक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि सनम जौहर सामने की ओर से भागते हुए आते हैं और रुबीना दिलैक के सिर के ऊपर से जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह पूरा कूद नहीं पाते हैं. ऐसे में रुबीना दिलैक की गर्दन में चोट लग जाती है.

यह सीन परफॉर्मेंस का एक हिस्सा होता है. फोटो और वीडियो शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा है कि कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होती हैं. आप उन्हें कंट्रोल नहीं कर सकते हैं.

‘बिग बॉस 14’ फेम रुबीना दिलैक की इस पोस्ट पर जान कुमार सानू ने कॉमेंट कर लिखा है कि रुबीना, तुम जल्दी से ठीक हो जाओ. हम सभी तुम्हारी परफॉर्मेंस देखने के लिए बेताब हैं. एक्ट्रेस अनेरी विजान ने लिखा कि रुबी, जल्दी ठीक हो जाओ. ‘झलक दिखला जा 10’ की कंटेस्टेंट निया शर्मा ने भी रुबीना दिलैक के जल्द ठीक होने की कामना की है. दोस्त सृष्टि ने कॉमेंट कर लिखा है कि अरे ये क्या हुआ?

इससे पहले भी रुबीना दिलैक ने एक वीडियो फैन्स संग शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कैसे इंजर्ड होते-होते बची हैं. रियलिटी शो के लिए रुबीना दिलैक एरियल स्टंट प्रैक्टिस कर रही होती हैं, जिसमें उन्हें चोट लगने ही वाली होती है, लेकिन लगती नहीं है. स्लाइड करते हुए वह सिर के बल गिरते-गिरते बचती हैं. उनके कोरियोग्राफर सनम जौहर रुबीना दिलैक को बचा लेते हैं. रुबीना दिलैक ने इस दौरान का भी वीडियो शेयर कर लिखा था कि मैं बस बच गई, वरना बहुत गंदी चोट लगती मुझे.

Latest articles

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...