14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedगोविंदा से तारीफ सुन रो पड़ीं नेहा कक्कड़, सुपरस्टार ने पोछे आंसू

गोविंदा से तारीफ सुन रो पड़ीं नेहा कक्कड़, सुपरस्टार ने पोछे आंसू

Published on

इंडिया आइडल 13 की जज नेहा कक्कड़ आंसू बहाने के लिए मशहूर हैं. शो में कई बार हुआ है जब किसी की परफॉरमेंस देखकर नेहा रो पड़ी हों. अब एक बार फिर ऐसा पल आने वाला है जब नेहा कक्कड़ की आंखों से आंसू बहने लगे. गुरुवार के एपिसोड में गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा नजर आए. गोविंदा के स्टेज पर आते ही नेहा खुशी से उछल पड़ीं.

इंडियन आइडल के प्रोमो में इस पल को देखा गया था. वीडियो में सुनीता, टीना और गोविंदा देखकर नेहा कक्कड़ कह रही हैं उनके फेवरेट शो में आए हैं. सभी बहुत सुंदर हैं. इसके बाद सुनीता आहूजा के कहने पर नेहा, गोविंदा के साथ डांस करती हैं. दोनों गोविंदा के फेमस गाने तुझको मिर्ची लगी पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं. इसके बाद गोविंदा ने नेहा की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘ऐसा दिल चाहिए अच्छे आर्टिस्ट का कि किसी का गम देखकर, आंसू देखकर आपके भी आंसू निकाल आते हैं.’ सुनीता आहूजा ने कहा, ‘आई लव यू नेहू. वो बहुत इमोशनल हैं. बहुत प्यारी हैं.’ गोविंदा ने नेहा से पैसे कमाओ, पैसे कमाओ वाली लाइन बोलने के लिए भी कहा. नेहा ने कहा कि वह सोच रही थी कि गोविंदा शो पर आ रहे हैं तो उन्हें डायलॉग बुलवाने का मौका मिलेगा. लेकिन ये तो उल्टा ही हो गया.

गोविंदा को गले लगाते हुए नेहा कक्कड़ रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ी बात है कि जिस सुपरस्टार को वो इतना मानती हैं, वो उनके काम को पसंद करते हैं और उनसे कह रहे हैं कि वह उनके फैन हैं. इसके बाद गोविंदा ने उनके आंसू पोछें. इंडियन आइडल 13 को नेहा कक्कड़ के साथ हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं.

गोविंदा को पिछली बार फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो शूटआउट एट बायकुला नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं. गोविंदा काफी समय से अपने भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक संग अपने झगड़े को लेकर चर्चा में चल रहे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...