8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'मैंने पायल है...' को लेकर मचे बवाल के बीच नेहा कक्कड़ का...

‘मैंने पायल है…’ को लेकर मचे बवाल के बीच नेहा कक्कड़ का ‘बेफिक्र’ वाला पोस्ट, उधर Falguni भी नहीं रुक रहीं!

Published on

नेहा कक्कड़ का गाना ‘ओ सजना’ जब रिलीज हुआ, तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि इसको लेकर इतना बवाल मच जाएगा, ‘मैंने पायल है छनकाई’ के रीमेक वर्जन को लेकर एक नई बहस छिड़ जाएगी। अब तक इस पर काफी हो-हल्ला मच चुका है। एआर रहमान से लेकर सोना महापात्रा तक इस पर रिएक्ट कर चुके हैं। नेहा और ऑरिजनल गाने की सिंगर फाल्गुनी पाठक पहले ही नाम लिए बिना एक-दूसरे पर निशाना साध चुकी हैं। लेकिन अभी तक ये मामला ठंडा नहीं हुआ है। नेहा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ और डांसर धनश्री वर्मा के बर्थडे पर पोस्ट शेयर करने के बहाने एक बार फिर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। वहीं, फाल्गुनी भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, वो नेहा की बुराई करने वाले पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार पोस्ट कर रही हैं।

बवाल के बीच नेहा का बेफ्रिक वाला पोस्ट
सबसे पहले आपको दिखाते हैं नेहा कक्कड़ का नया पोस्ट। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो ‘ओ सजना’ में नजर आने वाली धनश्री वर्मा के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया, जो इसी गाने की शूटिंग का एक हिस्सा है। इसे शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत soul को हैप्पी बर्थडे, जो उतनी ही टैलेंटेड भी है। लव यू धनश्री वर्मा। मेरी ओ सजना पार्टनर।’ नेहा के इस पोस्ट पर धनश्री वर्मा ने भी रिप्लाई किया। उन्होंने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘थैंक्यू सो मच। लव यू टू।’

धनश्री वर्मा ने नेहा का किया था सपोर्ट
बता दें कि जब ‘ओ सजना’ गाने को लेकर हर तरफ नेहा कक्कड़ की खरी-खोटी सुनाई जा रही थी, तब धनश्री वर्मा ने उनका पूरा साथ दिया था। उन्होंने ये तक कह दिया था कि ये वाला गाना पहले वाले से ज्यादा बेहतर है। खैर। अब नेहा के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो अपना काम कर रही हैं।

फाल्गुनी पाठक अभी भी साध रही हैं निशाना
उधर, 23 साल पहले रिलीज हुए आइकॉनिक सॉन्ग की सिंगर फाल्गुनी पाठक भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वो इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट लगातार शेयर कर रही हैं, जिसमें नेहा के गाने की लोग जमकर बुराई कर रहे हैं। फाल्गुनी ने इससे पहले ये कहा था कि अगर उनके पास राइट्स होते तो वे लीगल एक्शन जरूर लेतीं। उन्होंने ये भी कहा था कि नेहा के गाने को सुनकर उन्हें ऐसा लगा कि उल्टी आ जाएगी।

एआर रहमान ने लताड़ा था, सोना महापात्रा ने भी किया था ट्वीट
इससे पहले एआर रहमान से जब रीमेक कल्चर को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बिना नाम लिए नेहा कक्कड़ को लताड़ा था। उन्होंने कहा था कि आप कौन होते हैं किसी और के काम को री-इमेजिन करने वाले! वहीं, सिंगर सोना महापात्रा ने भी ट्वीट कर लिखा था कि ऐसे लोग क्रिएटिविटी को खत्म कर रहे हैं और इनको रोकना बहुत जरूरी है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...