8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedन मैसेज आ रहा, न जा रहा... वॉट्सऐप का सर्वर डाउन, भारत...

न मैसेज आ रहा, न जा रहा… वॉट्सऐप का सर्वर डाउन, भारत समेत कई देशों में लोग परेशान

Published on

नई दिल्ली

आज दोपहर के बाद अचानक फेसबुक डाउन हो गया। 10-15 मिनट तक लोगों को समझ में ही नहीं आया कि वॉट्सऐप पर कुछ भी शेयर क्यों नहीं हो रहा है। जब कुछ देर तक वॉट्सऐप खामोश रहा तब समझ में आया कि माजरा क्या है। इस शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर न कोई मैसेज आ रहा है, न कुछ भी जा रहा है। दोपहर 12.45 बजे से वॉट्सऐप का सर्वर ठप है। भारत ही नहीं, मिडिल ईस्ट, यूरोप और दक्षिण एशिया के कई देशों में वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित हुई हैं। लोगों ने ट्विटर पर अपनी समस्याएं शेयर की हैं। ट्विटर पर #whatsappdown ट्रेंड हो रहा है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक तरफ लोग परेशानी शेयर कर रहे थे तो मौज लेने वाले भी आ गए। वॉट्सऐप सर्वर में गड़बड़ी को लेकर प्रवक्ता का बयान आ गया है।

कंपनी बोली, सर्विस बहाल करने की कोशिश
वॉट्सऐप की कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि हम परेशानियों से वाकिफ हैं। कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है और हम जल्द से जल्द सबके लिए WhatsApp की सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले 1-2 घंटे में सर्वर ठीक हो सकता है।

क्या दिक्कत हो रही?
जिन लोगों ने लैपटॉप पर वॉट्सऐप चालू कर रखा था उन्हें – connecting to whatsapp का मैसेज ही दिखाता रहा। देशभर में करोड़ों की संख्या में लोग संदेशों, फोटो और वीडियो भेजने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। आईफोन, एंड्रॉयड फोन से लेकर लैपटॉप पर भी वॉट्सऐप चलता है। तकनीकी दिक्कत से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखने वाली एजेंसी downdetector ने बताया है कि लोग मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं, इसके एप और वेबसाइट से भी जुड़ी दिक्कत हो रही है। ज्यादातर लोगों ने मैसेज भेजने में दिक्कत की शिकायत की है।

इधर मौज वालों की चांदी!
वॉट्सऐप क्या डाउन हुआ, ट्विटर पर लोग मौज लेने लगे। देखिए तो सही कि लोग किस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। हसन सजवानी ने मौज लेते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि जैसे ही वॉट्सऐप डाउन हुआ लोग ट्विटर पर आ गए। सजवानी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें बहुमंजिला इमारत के कई फ्लोर पर लोग बाहर की तरफ झांकते दिख रहे हैं। यह देख लोग एक दूसरे से मौज लेने लगे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...