10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized'साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भर-भरकर है नेपोटिज्म', अविका गौर बोलीं- लोग बॉलीवुड...

‘साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भर-भरकर है नेपोटिज्म’, अविका गौर बोलीं- लोग बॉलीवुड को बस बदनाम कर रहे

Published on

‘बालिका वधू’ की आनंदी से फेमस हुईं अविका कौर अब फिल्मों में नजर आने लगी हैं। उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ करने के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। अब वह बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनकी फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ 23 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसी के प्रमोशन के दौरान वह लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और इंडस्ट्री के बारे में एक-से-एक कटाक्ष कर रही हैं। ऐसे ही लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पसरे नेपोटिज्म पर बात की है।

दरअसल, अविका गौर ने साल 2013 में तेलुगू फिल्म Uyyala Jampala से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘सिनेमा चूपिष्ठ मावा’, ‘केयर ऑफ फुटपाथ 2’, ‘एकादिकी पोथावु चिन्नावदा’, ‘राजू गरी गढ़ी 3’, और ‘नेट’ जैसी फिल्मों में काम किया। अब एक नए इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की बारे में अपने विचार बताए हैं। उन्होंने इस दौरान नेपोटिज्म का भी जिक्र किया है।

साउथ इंडस्ट्री पर बोलीं अविका गौर
आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अविका गौर ने कहा, ‘देखिए जब स्टार पावर की बात आती है तो साउथ नें स्टार की पावर है। जब नेपोटिज्म की बात आती है, वैसे तो हम सभी यह शब्द सुनते-सुनते थक गए हैं … लेकिन साउथ में तो ये भर-भरकर है। वहां ये ही है बस। तो चीज बिल्कुल वही है, बात बस इतनी है कि दर्शक इस बात को वहां पर नहीं देख रहे हैं, जैसे यहां पर देखते हैं।’

अविका ने बॉलीवुड फिल्मों पर कही ये बात
अविका गौर ने आगे कहा, ‘हिंदी फिल्मों के लिए एक बायस क्रिएट हो चुका है कि बॉलीवुड फिल्में जो भी बनाएंगे हम पहले जज करेंगे… ये एक बायस क्रिएट हो चुका है। एक समय बाद मुझे लगता है, और जो इस इंजस्ट्री से जुड़ा है, वो भी ये समझता है कि काफी टाइम वो फेज चला, जहां पर साउथ की कई सारी रीमेक्स बनी। इसलिए लोगों को साचना है कि बम बस कॉपी करते हैं।’

नेपोटिज्म पर अविका गौर का ओपीनियन
साउथ इंडस्ट्री में अविका गौर नेपोटिज्म के बारे में बात की। कहा, ‘तेलुगू इंजस्ट्री में ये नेपोटिज्म तो एकदम सामने है। मेरा मतलब है कि कैसे लोग ये नहीं देखते हैं? मुझे लगता है कि लोगों ने इसे थोड़ा हाइप कर दिया है इन सब को। और समय के साथ उम्मीद है कि सोशल मीडिया भी रिलैक्स हो जाए और ये भी रिलैक्स हो जाए।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...